कानून संरक्षण के लिए है, इसमें सेंध लगाने का हक किसी को नहीं- योगी आदित्यनाथ

CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर दौेरे पर थे। इस दौरान उन्होंने गोरखपुरवासियों को 343 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसके साथ ही सीएम ने उत्तर प्रदेश की तेजी से बदली तस्वीर और यहां हो रहे विकास कार्यों की चर्चा भी की।

सीएम योगी ने कहा कि कानून संरक्षण के लिए है, लेकिन कानून को बंधक बनाकर व्यवस्था में सेंध लगाने का प्रयास करने की इजाजत किसी को नहीं है। कानून सुरक्षा के लिए है, लेकिन यदि किसी ने बहन-बेटी के साथ छेड़खानी की अगले चौराहे पर उस शोहदे का इंतजार यमराज कर रहे होंगे।

cm

सीएम ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई भी कार्यदायी संस्था हो, उसे मानक व गुणवत्ता के साथ विकास कार्य करने को प्रतिबद्ध होना होगा

उन्होंने कहा कि सरकार विकास, लोक कल्याण व बिना भेदभाव सभी लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित और समर्पित है। सरकार के साथ यदि नागरिक भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे तो विकास कार्यों में बैरियर बनने वाले स्वतः बेनकाब होते दिखेंगे।

सीएम योगी ने कहा कि आज विकास ही गोरखपुर और उत्तर प्रदेश की पहचान है। छह वर्षों में गोरखपुर व उत्तर प्रदेश के प्रति लोगों की धारणा बदली है।पीएम मोदी के मगर्दर्शन में विगत छह वर्षों में उत्तर प्रदेश और गोरखपुर ने विकास से अपनी नई पहचान बनाई है। आज उत्तर प्रदेश की पहचान देश में विकास, सुशासन और बेहतरीन कानून व्यवस्था की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+