UP News: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं की हत्या पर सीएम योगी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?
CM Yogi Latest News Lucknow Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत रविवार को आयोजित कार्यशाला में अपने विचार रखे । इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुए हिंदुओं की हत्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही इन्होंने वक्फ कानून पर भी बोला।
सीएम योगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कल तीन हिंदुओं की घर से खींचकर हत्या की गई। यह सभी दलित, गरीब व वंचित हिंदू हैं, जिन्हें इस जमीन का सर्वाधिक लाभ मिलने वाला है। यह लैंड राजस्व के रिकॉर्ड में फिर से आएगी तो गरीब भी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का लाभ उठा पाएगा।

उन्होंने कहा कि वक्फ के नाम पर लाखों एकड़ जमीन कब्जा की गई है। उनके पास कागज या राजस्व रिकॉर्ड नहीं है, इसलिए संसद में संशोधन विधेयक पारित हुआ। विपक्ष को भय है कि गरीबों और दलितों का भला होने जा रहा है जिससे वोट बैंक खिसक जाएगा। इसलिए हिंसा भड़काने का गंदा काम किया जा रहा है।
UP News: क्या है सौर शॉप्स जिससे बदलेगी उत्तर प्रदेश के महिलाओं की तकदीर, यह है सीएम योगी का खास प्लान
उन्होंने कहा कि एक तरफ बाबा साहेब ने कहा था कि मेरा आदि और अंत भी भारतीय के रूप में रहेगा। मैं अपनी पहचान इसी रूप में बनाए रखना चाहता हूं। दूसरी तरफ जोगेंद्र नाथ मंडल थे, जिन्होंने पाकिस्तान का समर्थन किया, लेकिन एक वर्ष भी पाकिस्तान में नहीं रह पाए। मंडल के कृत्यों की सजा आज भी बांग्लादेश में हिंदू भुगत रहा है। बांग्लादेश में जिन हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, वह दलित हैं। कांग्रेस, सपा व ममता बनर्जी ने उनके पक्ष में आवाज नहीं उठाई, यह आवाज केवल भाजपा ने उठाई। सीएम ने कहा कि कांग्रेस और सपा का काम ही देश के लिए अपना सब कुछ देने वाले राष्ट्रनायकों का अपमान करना ही है।












Click it and Unblock the Notifications