UP विधानसभा में बोले सीएम योगी,कहा- 'मंदिर वहीं बनाया जहां किया था वादा, सिर्फ कहते नहीं करते भी हैं'
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को विधानसभा में जमकर बोले। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना भी साधा। अपने भाषण में सीएम ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण की भी चर्चा की।
सिर्फ कहते नहीं करते भी हैं
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्य पूरा हो चुका है। रामलला मंदिर में विराज चुके हैं। हमने जनता से किया वादा पूरा किया। हमने मंदिर वहीं बनाया जहां कहा था। अयोध्या में जो हुआ वह अद्भुत, दिव्य और अलौलिक था। हमें भी अयोध्या चलना चाहिए।

विपक्ष पर साधा निशाना
बजट सत्र के अभिभाषण के दौरान सीएम योगी ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरी दुनिया ने देखा। यह हम सभी भारतवासियों के लिए गौरव का विषय है। मेरा यह सौभाग्य था कि मैं उस पल में मौजूद था और उसे गहराई से महसूस किया। वह पल अद्भुत और ऐतिहासिक था। आज देश की नहीं विदेशों से भी लोग रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश आज सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
सीएम ने कहा कि हमे गौरव इसलिए भी है कि जो विवाद लंबे अरसे से चला आ रहा था उसे हमने शांतिपूर्वक तरीके से खत्म कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications