'अगर हम बटेंगे तो धार्मिक स्थलों को भुगतना पड़ेगा खामियाजा', अयोध्या में बोले सीएम Yogi Adityanath
Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 11 जनवरी को अयोध्या पहुंचे। यहां सीएम योगी ने राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'अगर हम बटेंगे तो सबसे पहले धार्मिक स्थलों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।'
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा, '22 जनवरी 2024, हिंदु पंचाग के अनुसार पौष शुक्ल द्वादशी के दिन, आज ही के दिन प्रधानमंत्री मोदी ने 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करते हुए राम लला को उनकी जन्मभूमि में प्रतिष्ठित कराने का काम किया था।'

सीएम योगी ने आगे कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं, औसतन प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। कहा, "राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। आज से एक साल पहले, 500 साल की प्रतीक्षा समाप्त होने के बाद राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया था।
सीएम योगी ने कहा कि औसतन हर दिन 1.5 से 2 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। 2014 से पहले अयोध्या में बिजली नहीं थी। अयोध्या में साफ-सफाई नहीं थी। अयोध्या में कोई एयरपोर्ट नहीं था। लेकिन आज अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। अयोध्या में फोरलेन और सिक्स लेन की सड़कें बन गई हैं. सरयू नदी के घाट देश भर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर हम जाति, क्षेत्र, भाषा के आधार पर बंटे रहेंगे तो सबसे पहले धार्मिक स्थलों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा... हम सभी को एकजुट रहना चाहिए। पीएम मोदी ने भी एक साल पहले कहा था कि भगवान राम राष्ट्र के प्रतीक हैं। 'राम हैं तो राष्ट्र हैं, राष्ट्र हैं तो राम हैं'।
ये भी पढ़ें: Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज, जानिए एक साल में कितने भक्तों ने किए दर्शन












Click it and Unblock the Notifications