मातृशक्ति का सम्मान व सशक्तिकरण का प्रतीक है कुंवारी कन्याओं का पूजन, यही है सनातन परंपरा- योगी आदित्यनाथ
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में कुंवारी कन्याओं का पांव पखारा एंव उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही सीएम ने प्रदेशवासियों को रामनवमी व विजयदशमी पर्व की ढ़ेरों शुभकामनाएं भी दी।
सीएम योगी ने कहा कि आज महानवमी है इस अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं। इन नौ दिनों में दुर्गा के जो नौ स्वरुपों की अलग-अलग तिथि पर पूजन का कार्यक्रम संपन्न होता है, आज का जो रुप है वह सिद्धदात्री का है। इस अवसर पर सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार आज कुंवारी कन्याओं का पूजन किया गया। है।

सनातन धर्म ने सदैव मातृशक्ति के सम्मान व सशक्तीकरण पर जोर दिया।इसलिए कुंवारी कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम अभी यहां पर संपन्न हुआ है। ये मेरा सौभाग्य है कि कुंवारी कन्याओं के पूजन को संपन्न करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ। यह मातृशक्ति के प्रति सम्मान व शसक्तिकरण का अच्छा माध्यम भी है। पूरे प्रदेश में इस अवसर पर जहां दुर्गा पूजा के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित हो रहे हैं।वहीं शासन के स्तर पर मिशन शक्ति का कार्यक्रम भी बहुत प्रभावी ढ़ग से आगे बढ़ रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की तमाम योजनाएं नारी गरिमा के अनुरुप उनकी सुरक्षा, उनके सम्मान व उनके स्वावलंबन से जुड़ी हुई है।इसके प्रति जनजागरण व इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण का आयोजन आगे बढ़ रहा है। नवरात्रि में नौ तिथियों के अंतर्गत मिशन शक्ति के कई कार्यक्रम लागू किए गए हैं।
आज महानवमी की तिथि है जहां हर सनातन धर्मावलंबी पूजा व अनुष्ठान के साथ जुड़ा हुआ है। कुंवारी कन्याओं के पूजर के साथ जुड़ा हैं वहीं कल विजयादशमी का भी पर्व है। विजयादशमी धर्म, सत्य और न्याय के विजय का पर्व है। भारत की सनातन पताका का विजय का पर्व हर काल और परिस्थिति में जब बुरी प्रवृत्तियां प्रभावी होती दिखती हैं तब सनातन ने हमेशा इसका नाश किया है। सनातन धर्म ने मानवता का प्रतीक है। प्रभु श्रीराम की दुराचारी रावण पर विजय इसी पर्व के रुप में मनाया जाता है। विजयदशमी पर्व भी सभी के लिए मंगलदायक हो यह कामना करता हूं। प्रदेश के सभी नागरिकों को मेरी तरफ से शुभकामनाएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications