'आरे बाबा बा ना', 'यूपी में का बा' पर सीएम योगी का जवाब, सदन में जमकर लगे ठहाके, Video

नेहा सिंह राठौर के गाने पर सीएम योगी ने अपने ही अंदाज में विधानसभा के अंदर जवाब दिया है। जिसके बाद सदन के अंदर बैठे नेता जमकर हंसने लगे।

yogi adityanath

Yogi Adityanath on UP Meine Ka Ba Song: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का गाना 'यूपी में का बा' सीजन-2 को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। नेहा राठौर के गाने पर उत्तर प्रदेश की सियासत गर्माई हुई है। सिंगर को अपने गाने के लिए कानपुर पुलिस ने नोटिस भेजा है। जिसे लेकर विपक्षी दल योगी सरकार पर हमलवार हैं। ऐसे में अब नेहा सिंह राठौर के गाने पर सीएम योगी ने अपने ही अंदाज में विधानसभा के अंदर जवाब दिया है। जिसके बाद सदन के अंदर बैठे नेता जमकर हंसने लगे।

सीएम योगी का गाने पर जवाब

प्रदेश में इन दिनों नेहा सिंह राठौर के गाने 'यूपी में का बा' सीजन-2 काफी सुर्खियों में है। इस गाने के चर्चाओं में आने की दो वजह है। पहली ये की सिंगर ये गाना कानपुर अग्निकांड में मारी गई मां-बेटी पर बनाते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है और दूसरा ये कि गाने के बाद यूपी पुलिस ने नेहा राठौर को नोटिस भेजा है। हाल ही में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव इस मामले पर विधानसभा के अंदर योगी सरकार पर जमकर बरसे थे, जिसके बाद शनिवार को सीएम योगी ने अपने ही अंदाज में इसका जवाब दिया।

'आरे बाबा बा ना'

शनिवार को यूपी विधानसभा के बजट सत्र में अपने संबोधन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कहते हैं कि का बा उत्तर प्रदेश में, आरे बाबा बा ना।" उन्होंने आगे अपने बयान में विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कुछ नहीं करते हैं उससे भी परेशान है लोग, परेशानी तो हर व्यक्ति की समझी जा सकती है। जिसके बाद विधानसभा में मौजूद लोग जोर-जोर से ठहाके लगाने लगे। सीएम योगी के इस बयान को 'यूपी में का बा' गाने के उनका जवाब समझा जा रहा है।

आपको बता दें कि 'यूपी में का बा' सिंगर नेहा राठौर को कानपुर पुलिस के नोटिस के बाद सपा नेता अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी लोक गायिका के समर्थन में आ गए थे। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए योगी सरकार की कार्रवाई पर सवाल निशान लगाए थे। इसी के साथ सदन में भी जमकर सरकार पर निशाना साधा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+