उपचुनाव को लेकर CM योगी ने मंत्रियों के साथ की बैठक, बनाई रणनीति, जनता की नब्ज टटोलने की दी जिम्मेदारी

UP News: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने है। उपचुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियां तेज कर दी है। वहीं, पार्टी के कार्यकर्ता भी पूरी शिद्दत के साथ चुनाव की तैयारी में जुट गए।

इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार 17 जुलाई को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के प्रभारी मंत्रियों और कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई। बैठक में सीएम योगी ने मंत्रियों से उनके क्षेत्र का हाल जाना। साथ ही, हर सीट के प्रभारी मंत्रियों के साथ विस्तृत चर्चा भी की।

UP CM Yogi Adityanath

उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास 5, कालिदास मार्ग पर हुई यह बैठक काफी अहम बताई जा रही। इस बैठक में सीएम ने सभी मंत्रियों से फीडबैक लेने के साथ ही आगे की रणनीति पर चर्चा भी की। साथ ही, सीएम योगी ने मंत्रियों से कहा कि सबको अपने प्रभारी क्षेत्र में हफ्ते में दो दिन तक रात्रि विश्राम करना है। जब तक की चुनाव समाप्त न हो जाए।

इसके अलावा, सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से सभी प्रभारी मंत्रियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि कार्यकर्ताओं के साथ बात करनी है और सबसे ज्यादा फोकस बूथ को मजबूत करने पर करना है।

आपको बता दें कि यूपी की 10 विधानसभा सीटों- करहल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर मीरापुर, फूलपुर, मझवा और सीसामऊ पर उपचुनाव होना है। इन सीटों में 5 सपा की हैं। आरएलडी और निषाद पार्टी की एक-एक सीटें हैं जबकि भाजपा की 3 सीटें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+