बसंत पंचमी की UP सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं, कहा-'मां सरस्वती सबके मनोरथ पूर्ण करें'

UP News: विद्या-बुद्धि व ज्ञान का पर्व बसंत पंचमी काफी उत्सह से मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। सीएम ने कहा कि मां सरस्वती सबके मनोरथ पूर्ण करें, चहुंओर सुख-समृद्धि, शिक्षा व उन्नति का वास हो।

ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की तस्वीर अपने ऑफिशियल एक्स हैडल से शेयर की है। साथ ही, लिखा है कि 'विद्या, बुद्धि व ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की साधना और प्रकृति-प्रेम को समर्पित पावन 'बसंत पंचमी' महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मां सरस्वती सबके मनोरथ पूर्ण करें, चहुंओर सुख-समृद्धि, शिक्षा व उन्नति का वास हो। जय मां शारदे!'

मां सरस्वती

बता दें, बसंत पंचमी हिंदू त्योहार है, इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। यह पर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत, पश्मिमोत्तर बांग्लादेश, नेपाल और कई अन्य देशों में भी मनाया जाता है। इस दिन पीले वस्त्र धारण करने की परंपरा है। शास्त्रों में बसंत पंचमी का उल्लेख मिलता है।

इस पर्व को बसंत ऋतु के स्वागत के तौर पर भी मनाया जाता है। हिंदी कैलेंडर माघ माह के पांचवे दिन इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन विष्णु और कामदेव की पूजा होती है। इतना ही नहीं, इस लोग पीले कपड़े पहनते है क्यूंकि माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन प्रकृति में एक उत्साह सा आ जाता है।

मां सरस्वती को विद्या, बुद्धि व ज्ञान की देवी मना जाता है इस दिन मां सरस्वती कुछ घंटो के लिया हमारे जिभ पर विराजमान होती है| आज के दिन स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में मां सरस्वती की पूजा की जाती है ताकि हमें विद्या, बुद्धि की प्राप्ति हो हम अपनी जिंदगी में आगे बढे और अपनी कामयाबी हासिल करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+