पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की वार्षिक आय में हो रही सतत बढ़ोतरी- योगी आदित्यनाथ

CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नियोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सीएम ने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे विकास कार्यों की भी चर्चा की। इसके साथ ही सीएम ने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए।

इस समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास की अपार संभवनाएं हैं। बुंदेलखंड और पूर्वांचल में भी हम इन अपार संभावनाओं को देख सकते हैं। हमें इन संभावनाओं पर विशेष कार्य करते हुए इन्हें व्यापक बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए हमें विश्वविद्यालय व तकनीकी संस्थाओं की सहायता लेनी चाहिए। इन क्षेत्रों में विकास को और आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर गहन विचार की आवश्यकता है। एक अच्छी योजना के साथ कार्य करते की जरुरत है।

cm

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हुए नियोजित और समन्वित प्रयासों का परिणाम है कि प्रदेश की वार्षिक आय में सतत बढ़ोतरी हो रही है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद 16,45,317 करोड़ रुपये थी। जो 2021-22 में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 19,74,532 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, 2022-23 के लिए तैयार अग्रिम अनुमानों के आधार पर राज्य आय 21.91 लाख करोड़ रुपये से आंकलित हुई है।

आकांक्षात्मक विकास खंड कार्यक्रम शासन की प्राथमिकता में है। शासन स्तर से हर विकास खंड का सतत अनुश्रवण किया जा रहा है। आकांक्षात्मक विकास खंडों में तैनात सीएम फेलो अच्छा कार्य कर रहे हैं। इनके प्रदर्शन व योगदान की मासिक रैंकिंग तैयार की जाए। आवश्यकतानुसार इनकी ट्रेनिंग भी कराई जाए। इस कार्यक्रम से शोधार्थियों को विकास के विभिन्न क्षेत्रों को समझने तथा उनमें सहयोग करने का सुअवसर प्राप्त हो रहा जो उनके भविष्य निर्माण में भी सहायक होगा।

सरकार की फैमिली आईडी योजना के तहत प्रदेश के हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को नौकरी, रोजगार और सेवायोजना से जोड़ने के लिए जागरुक करने का काम भी किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+