BJP Meerut Rally: '10 साल में पीएम मोदी का करिश्माई नेतृत्व मिला', मेरठ रैली में बोले सीएम योगी
Lok Sabha Election Meerut BJP Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यूपी के मेरठ से चुनाव प्रचार अभियान का आगाज कर दिया है। इस दौरान मंच से पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इसी के साथ सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि ये चुनाव परिवार प्रथम बनाम राष्ट्र प्रथम के बीच हैं।
मेरठ में मंच से पीएम मोदी का स्वागत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 10 साल में मोदीजी का करिश्माई नेतृत्व मिला है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की तस्वीर और तकदीर बदली है।

पीएम मोदी से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं और उत्तर प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की आभारी है कि उन्होंने 2014 के बाद देश की तस्वीर और तकदीर को बदलकर हम सबको और भावी पीढ़ी को एक नए भारत का दर्शन कराया है। हम सब उनके आभारी है कि कल (शनिवार) ही उन्होंने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का सम्मान दिया।"
अपने संबोधन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर भी जमकर प्रहार किया। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को घेरते हुए कहा कि ये चुनाव महज चुनाव नहीं हैं। ये चुनाव परिवार प्रथम बनाम राष्ट्र प्रथम के बीच हैं।
सीएम योगी ने कहा कि ये चुनाव माफिया राज बनाम कानून का राज के बीच है। ये चुनाव भ्रष्टाचार बनाम जीरो टॉलरेंस के बीच हैं। ये चुनाव तुष्टिकरण और 'सबका साथ सबका विकास' के बीच हैं। ये चुनाव स्वार्थी परिवार बनाम मोदी परिवार के बीच हैं। ये चुनाव जातिवाद बनाम गरीबों के कल्याण के बीच हैं।
सीएम योगी ने विपक्ष को घेरा
यूपी सीएम ने विरोधियों को घेरते हुए कहा कि एक तरफ सिर्फ विकास पर केंद्रित सरकार है तो दूसरी तरफ दुष्ट रणनीति बनाने वाले लोग हैं। युवाओं के लिए जहां आजीविका है वहीं उनके विश्वास का भी सम्मान है। हमें तय करना होगा कि हम क्या चाहते हैं- कर्फ्यू या कांवड़ यात्रा।












Click it and Unblock the Notifications