नेशनल एजूकेशन पॉलिसी से आर्थिक रुप से कमजोर छात्रों को भी मिल रहा प्लेटफार्म- योगी आदित्यनाथ
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्याल के नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम योगी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की कई येाजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों को यह भी बताया कि कैसे नेशनल एजूकेशन पॉलिसी से विद्यार्थियों का हित हो रहा है।
नेशनल एजूकेशन पॉलिसी ऐसे कर रहा मदद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बहुत सारे बच्चे ऐसे होेते हैं कि जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती है। जिससे वे आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते । अपने कोर्स को आगे बढ़ा सके। नेशनल एजूकेशन पॉलिसी ने इन संभावनाओं को आगे बढ़ाने में मदद की है वहीं पीएम इंटर्नशिप व सीएम इंटर्नशिप इसमें मददगार हो सकती है। एक साल, तीन माह या छह माह के कोर्स के लिए कोई छात्र जुड़ना है इसके लिए इंडस्ट्री के साथ या प्रशासन के साथ हमारे एमओयू अत्यंत मददगार हो सकते हैं। मदन मोहन मालवीय इस क्षेत्र में सकारात्मक प्रयास कर रहा है। यहां से निकले हुए स्नातक आज देश ही नहीं विश्व के प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवा दे रहे हैं।

देश के लिए तैयार रहे युवा सीएम योगी ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि प्रधानमंत्री जी ने जो एक प्लेटफार्म देश के सभी युवा टेक्नोक्रेट को उपलब्ध कराया है उसके लिए एमएमएमयूटी के छात्रों को भी खुद को तैयार करेंगे। देश की योजना में छात्रों को अपना योगदान देनेचाहिए। जिससे जिस महापुरुष के नाम पर इसका नामकरण हुआ है उनकी भावना का सम्मान होगा। सीएम योगी एमएमएमयूटी में 11.86 करोड़ की लागत से तैयार हुए नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किए।












Click it and Unblock the Notifications