UP Civic Polls 2017 VIDEO: बाराबंकी में पुलिस ने मतदाताओं पर भांजी लाठियां, पोलिंग एजेंट को दौड़ाकर पीटा
जहां मुरादाबाद में EVM के खराब होने से लोग गुस्से में हैं वहीं बाराबंकी में लोगों का गुस्सा देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस बल ने पोलिंग एजेंट को भी बिना चेतावनी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
बाराबंकी। यूपी निकाय चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। 26 जिलों में मतदान दिया जा रहा है, ऐसे में बाराबंकी में मतदाताओं और पुलिस के बीच भारी टकराव देखने को मिला। जहां मुरादाबाद में EVM के खराब होने से लोग गुस्से में हैं वहीं बाराबंकी में लोगों का गुस्सा देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पीर बतावान वॉर्ड नंबर 26 में पुलिस ने मतदाताओं पर लाठिया भांजी और तो और कुर्सियां तक तोड़ डाली। पुलिस बल ने पोलिंग एजेंट को भी बिना चेतावनी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने ये एक्शन क्यों लिया ये अभी साफ नहीं हुआ है, वैसे घटना पर लोग काफी गुस्से में हैं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications