यूपी चुनाव 2017: छठे चरण की वोटिंग खत्‍म, 57 फीसदी हुआ मतदान

इस फेज में कुल 635 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इनमें 63 महिला प्रत्याशी है। करीब 1,72,86, 327 मतदाता इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान आज शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस चरण में प्रदेश के सात जिलों की 49 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। जिन जिलों में मतदान हुआ, उनके नाम हैं...आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज और मऊ। पढ़िए पल-पल का लाइव अपडेट:-

up election 2017
  • 6.16 बजे: यूपी में छठे दौर की वोटिंग खत्‍म, 57 फीसदी हुआ मतदान
  • 3:30 बजे- गोरखपुर में दोपहर 3 बजे तक 47.28 फीसदी मतदान
  • 3:30 बजे- महाराजगंज में दोपहर 3 बजे तक 53 फीसदी मतदान
  • 3:30 बजे- आजमगढ़ में दोपहर 3 बजे तक 48 फीसदी मतदान
  • 3:30 बजे- कुशीनगर में दोपहर 3 बजे तक 53.6 फीसदी मतदान
  • 3:30 बजे- देवरिया में दोपहर 3 बजे तक 50 फीसदी मतदान
  • 3:30 बजे- मऊ में दोपहर 3 बजे तक 52.44 फीसदी मतदान
  • 3:30 बजे- बलिया में दोपहर 3 बजे तक 49.27 फीसदी मतदान
  • 1:30 बजे- पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक कुल 37.85 फीसदी मतदान
  • 1:30 बजे- गोरखपुर में दोपहर 1 बजे तक 36.04 फीसदी मतदान
  • 1:30 बजे- महाराजगंज में दोपहर 1 बजे तक 42 फीसदी मतदान
  • 1:30 बजे- आजमगढ़ में दोपहर 1 बजे तक 41 फीसदी मतदान
  • 1:30 बजे- कुशीनगर में दोपहर 1 बजे तक 43.5 फीसदी मतदान
  • 1:30 बजे- देवरिया में दोपहर 1 बजे तक 36 फीसदी मतदान
  • 1:30 बजे- मऊ में दोपहर 1 बजे तक 41.65 फीसदी मतदान
  • 1:30 बजे- बलिया में दोपहर 1 बजे तक 38.37 फीसदी मतदान
up election 2017
  • 11:30 बजे- पहले चरण में सुबह 11 बजे तक कुल 23.28 फीसदी मतदान
  • 11:30 बजे- मऊ में सुबह 11 बजे तक 30 फीसदी मतदान
  • 11:30 बजे- महाराजगंज में सुबह 11 बजे तक 23 फीसदी मतदान
  • 11:30 बजे- आजमगढ़ में सुबह 11 बजे तक 20.87 फीसदी मतदान
  • 11:30 बजे- कुशीनगर में सुबह 11 बजे तक 30.15 फीसदी मतदान
  • 11:30 बजे- बलिया में सुबह 11 बजे तक 27 फीसदी मतदान
  • 11:30 बजे- देवरिया में सुबह 11 बजे तक 23 फीसदी मतदान
  • 11:30 बजे- गोरखपुर में सुबह 11 बजे तक 22.05 फीसदी मतदान
  • 11:10 बजे- महाराजगंज के शिवपुर में मतदान का बहिष्कार, अभी तक नहीं पड़ा एक भी वोट
  • 11:00 बजे- कुशीनगर में पडरौना के कनौजिया वार्ड में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने डाला वोट
  • 10:50 बजे- मऊ में दारुल उलूम और तालमुद्दीन मदरसे से पकड़े गए दो दर्जन फर्जी मतदाता
  • 10:20 बजे- गोरखपुर में पूर्व भाजपा अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी ने पत्नी संग डाला वोट
  • 9:40 बजे- पहले चरण में सुबह 9 बजे तक कुल 11 फीसदी मतदान
  • 9:30 बजे- मऊ में सुबह 9 बजे तक 14 फीसदी मतदान
  • 9:30 बजे- महाराजगंज में सुबह 9 बजे तक 9 फीसदी मतदान
up election 2017
  • 9:30 बजे- आजमगढ़ में सुबह 9 बजे तक 10.6 फीसदी मतदान
  • 9:30 बजे- कुशीनगर में सुबह 9 बजे तक 10.8 फीसदी मतदान
  • 9:30 बजे- बलिया में सुबह 9 बजे तक 11 फीसदी मतदान
  • 9:30 बजे- देवरिया में सुबह 9 बजे तक 10.7 फीसदी मतदान
  • 9:30 बजे- गोरखपुर में सुबह 9 बजे तक 10.5 फीसदी मतदान
up election 2017
  • 9:20 बजे- आजमगढ़ के निजामाबाद में सिधासुल्तानपुर बूथ पर ईवीएम खराब, मतदान रुक
  • 8:50 बजे- देवरिया में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने परिवार संग डाला वोट
  • 8:40 बजे- कुशीनगर में बूथ नंबर 156 और 157 पर ईवीएम खराब, मतदान प्रभावित
  • 8:10 बजे- मऊ सदर में नसीरपुर के बूथ नंबर 273 पर ईवीएम खराब, मतदान प्रभावित
  • 8:00 बजे- बलिया के रामपुर महावत इलाके में बूथ नंबर 90 की ईवीएम खराब, मतदान प्रभावित
  • 7:40 बजे- पोलिंग बूथों के बाहर कतारें लगनी शुरू, वोट डालने को लेकर लोगों में उत्साह
  • 7:18 बजे- योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बूथ नंबर 3705 पर डाला अपना वोट
up election 2017
  • 7:15 बजे- गोरखपुर में बूथ नंबर 3705 पर वोटर लिस्ट में नाम ना होने से वोटर नाराज
  • 7:00 बजे- यूपी चुनाव के छठे चरण का मतदान शुरू, लोगों में उत्साह
up election 2017

कुल 635 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

छठे चरण के चुनाव को लेकर यूपी के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। इस फेज में कुल 635 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इनमें 63 महिला प्रत्याशी है। करीब 1,72,86, 327 मतदाता इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें पुरुष वोटरों की संख्या 94,78,923 है, वहीं 78,06,416 महिला मतदाता अपने मताधिकार इस्तेमाल करेंगी। इस चरण में करीब 2,32,398 युवा मतदाता हैं, जिनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 2146 और संवेदनशील मतदेय स्थल 1186 है।

up election 2017

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि मतदान को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ-साथ पुलिस की पर्याप्त मात्रा में तैनाती की गई है। इस फेज में बहुजन समाज पार्टी ने सभी 49 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वही बीजेपी की बात करें तो उन्होंने 45 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। समाजवादी पार्टी ने 40 और कांग्रेस ने 10 उम्मीदवार उतारे हैं। इस फेज में निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 174 है।

छठे चरण में जिन बड़े उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है उनमें मऊ सीट से बीएसपी के उम्मीदवार बाहुबली मुख्तार अंसारी, घोसी से उनके बेटे अब्बास अंसारी का नाम शामिल है। वहीं बीएसपी से बीजेपी में आए स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर भी जनता अपना अपना फैसला सुनाएगी। 2012 के आंकड़े देखें तो 49 सीटों में से सपा के खाते में 27 सीटें गई थी। वहीं बीएसपी को 9, बीजेपी को 7, कांग्रेस को 4 और अन्य के खाते में 2 सीटें गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+