सीएम योगी ने अपने पास रखे गृह समेत पूरे के पूरे 38 विभाग
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास गृह मंत्रालय के साथ-साथ आवास एवं शहरी नियोजन विभाग भी है। इसके अलावा राजस्व, खाद एवं रसद, नागरिक आपूर्ति विभाग भी मुख्यमंत्री के पास भी रहेगा।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रालय में शामिल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। गृह मंत्रालय समेत करीब 38 विभाग सीएम आदित्यनाथ ने अपने पास रखा है। बाकी कौन-कौन से विभाग योगी आदित्यनाथ के पास हैं...देखिए आगे...।

योगी आदित्यनाथ के पास होंगे ये विभाग
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास गृह मंत्रालय के साथ-साथ आवास एवं शहरी नियोजन विभाग भी है। इसके अलावा राजस्व, खाद एवं रसद, नागरिक आपूर्ति विभाग भी मुख्यमंत्री के पास भी रहेगा। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशाधन, अर्थ एवं संख्या, भूतत्व, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सतर्कता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज सम्पत्ति, प्रशासनिक सुधार, अवस्थापना, समन्वय समेत करीब 38 विभाग उनके पास हैं।
योगी सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम विभाग सौंपा गया है। यूपी के दूसरे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा अन्य मंत्रियों में स्वाति सिंह को महिला कल्याण मंत्रालय और चेतन चौहान को खेल मंत्रालय दिया गया है। रीता बहुगुणा जोशी को माध्यमिक शिक्षा मंत्री और सिद्धार्थ नाथ सिंह को कृषि मंत्रालय दिया गया है। दारा सिंह चैहान को वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान, धरमपाल सिंह को सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक), एसपी सिंह बघेल को पशुधन, लघु सिंचाई, मत्स्य, सत्यदेव पचैरी को खादी, ग्रामोद्योग, रेशम, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन, रमापति शास्त्री समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, जय प्रकाश सिंह को आबकारी, मद्यनिषेध,ओम प्रकाश राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण, विकलांग जन विकास, बृजेश पाठक को विधि एवं न्याय, अतिरिक्त उर्जा स्रोत, राजनैतिक पेंशन, लक्ष्मी नारायण चैधरी को दुग्ध विकास, धमार्थ कार्य, संस्कृति, अल्पसंख्यक कल्याण, चेतन चैहान को खेल एवं युवा कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास, श्रीकांत शर्मा को ऊर्जा, राजेन्द्र प्रताप सिंह को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, सिद्धार्थ नाथ सिंह को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, मुकुट बिहरी वर्मा को सहकारिता, (21) आशुतोष टण्डन को प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा, नंद कुमार नंदी को स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन नागरिक उड्डयन विभाग मिला है।












Click it and Unblock the Notifications