Chandauli News: चंदौली सड़क हादसे में 3 की मौत, छठ घाट जाते समय ऐसे हुई घटना
Chandauli Road Accident Latets News: उत्तर प्रदेश के चंदौली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह अनियंत्रित ट्रक ने एक ही परिवार के 3 लोगों को रौंद दिया। इसमें मौके पर ही 3 लोगों की मौत से चारों तरफ चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में मातम है।
जानकारी के मुताबिक, जानकारी के अनुसार, चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव की रहने वाली चांदनी देवी अपनी सास कुमारी देवी और 7 साल के बेटी के साथ घर से कुछ दूरी पर ही बने छठ घाट पर पूजा करने के लिए जा रहे थे। सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित ट्रक ने इन तीनों को रौंद दिया जिससे मौके पर ही इनकी मौत हो गई। मृतकों के पड़ोसी अनिल वर्मा बताते हैं कि भोर में इन तीनों को देखा था। दादी, पोती और उसकी मां तीनों पूजा के लिए जा रहे थे। वो इस हादसे का शिकार हो जाएंगे यह सोच कर ही रूह कांप जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जैसे ही इस हादसे की खबर मिली, पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है।इधर, हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने हाईवे पर पत्थर और पेड़ की टहनियां रखकर जाम लगा दिया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सीओ मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम हटा दिया।












Click it and Unblock the Notifications