बंगले में तोड़फोड़ को अखिलेश ने BJP की साजिश बताया, बीजेपी ने कहा- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

लखनऊ: सरकारी बंगला छोड़ने से पहले उससे टाइल्स, पौधे और नल की टोंटी उखाड़ने को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की किरकिरी हो रही थी जिसपर आज उन्होंने अपनी सफाई दी। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि टोंटी उखाड़ लेने की बात कर योगी सरकार उनको बदनाम कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह से फोटोग्राफी की गई कि लगे बंगला सारा टूटा हुआ है, ये सब एक खास मंशा के तहत किया गया है। वहीं अखिलेश यादव के बयान के बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया है।

up cabinet minister siddharth nath singh counters akhilesh yadav over bunglow row

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। बंगला छोड़ने के बाद उन्हें तोड़फोड़ नहीं करनी चाहिए थी। दीवार के पीछे क्या छिपाया था। चोर की दाढ़ी में तिनका जैसे मुहावरों के साथ अखिलेश यादव पर कैबिनेट मंत्री ने हमला बोला।

बता दें कि बंगला छोड़ने से पहले उससे टाइल्स, नल की टोंटी उखाड़ने को लेकर अखिलेश यादव की चौतरफा आलोचना हो रही थी जिसके बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी सफाई देने के साथ योगी सरकार पर हमला बोला था। अखिलेश यादव ने कहा कि जो मेरी चीजें थीं, उन्हें मैं ले गया लेकिन ये कहना कि उन्होंने जनता के पैसे का दुरुपयोग किया ये बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि ये सब हमारा अपमान करने के लिए किया गया है। यादव ने कहा कि कुछ अधिकारी सरकार की निगाह में अपने नंबर बढ़ाने के लिए उनको बदनाम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+