UP Bypolls: इन तीन सीटों पर सपा ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, जानें कहां से कौन चुनावी रण में ?
UP Bypolls: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 19 अप्रैल से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि लोकसभा चुनाव के साथ ही यूपी विधानसभा की चारों रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव भी होगा। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान करने में जुटे हैं।
इसी कड़ी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने तीन और उम्मीदवारों की घोषणा की। साथ ही सपा ने दावा भी किया कि अबकी एकजुट मतदान पीडीए के नाम होगा। सपा का पीडीए से मतलब 'पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक से है। दावा है कि इस बार पीडीए, एनडीए पर हावी होगा। आइए जानते हैं तीन उम्मीदवारों के नाम?

सपा ने शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट से अवधेश कुमार वर्मा, बलरामपुर जिले की गैसड़ी विधानसभा सीट से राकेश यादव, सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा सीट से विजय सिंह गोंड को चुनावी रण में उतारा है। ददरौल में 13 मई, गैसड़ी में 25 मई और दुद्धी में एक जून को मतदान होगा।
क्यों हो रहे हैं उपचुनाव?
आपको बता दें कि ददरौल से बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह का 5 जनवरी को निधन हो जाने के कारण से रिक्त है। वहीं, 26 जनवरी को गैसड़ी विधानसभा सीट से सपा के डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन हो गया। इसी तरह, 15 दिसंबर से दुद्धी विधानसभा से बीजेपी विधायक राम दुलारा को कोर्ट द्वारा 25 साल की सजा सुनाए जाने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications