UP Bypolls 2024: मीरापुर सीट से RLD ने घोषित किया प्रत्याशी, जानिए जयंत चौधरी ने किस पर जताया भरोसा?
UP Bypolls 2024: उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए महज अब एक दिन शेष बचा हुआ है। ऐसे में राजनीतिक दलों उत्तर प्रदेश में नव विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव को देखते हुए लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 8 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान गुरुवार को किया गया। जिसमें पार्टी ने सुबह में 7 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। इसके अलावा गुरुवार शाम को सीसामऊ विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया।

एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल आरएलडी को भी उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के दौरान एक सीट दिया गया है। ऐसे में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा मीरापुर विधानसभा सीट से गुरुवार को शायंकाल अपने पार्टी के प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया गया।
इस विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी द्वारा श्रीमती मिथलेश पाल को टिकट दिया गया है। टिकट देने के साथ ही आरएलडी द्वारा ट्विटर पर लिखा गया कि "श्रीमती मिथलेश पाल जी को मीरापुर से प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं! आपका नेतृत्व मीरापुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। आपकी कर्मठता और निष्ठा क्षेत्र को नई दिशा और प्रगति की राह पर अग्रसर करेगी।"
चंदन चौहान के सांसद बनने पर खाली हुई थी सीट
यह भी बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान आरएलडी के टिकट पर इस विधानसभा सीट से चंदन चौहान ने जीत हासिल की थी। हालांकि उसे दौरान उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और आरएलडी के बीच गठबंधन था।
बाद में गठबंधन टूट गया और राष्ट्रीय लोकदल एनडीए से जुड़ गया। 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान चौधरी जयंत सिंह द्वारा मीरापुर विधानसभा सीट के विधायक चंदन चौहान को बिजनौर लोकसभा सीट से टिकट दिया गया था। चंदन चौहान चुनाव जीत कर सांसद बन गए उसके बाद यह विधानसभा सीट खाली हो गई। ऐसे में इस विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। यह सीट एनडीए गठबंधन द्वारा आरएलडी को दी गई है। वहीं इस विधानसभा सीट पर पहले ही समाजवादी पार्टी द्वारा सुम्बुल राणा और बहुजन समाज पार्टी द्वारा शाहनजर को चुनाव मैदान में उतर जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications