UP by-election: समाजवादी पार्टी का 10 में से 6 सीटों पर बड़ा दांव, शिवपाल यादव समेत इन नेताओं को बनाया प्रभारी
UP by-election: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक दलों के नेता उपचुनाव में अपनी पार्टी के नेताओं की जीत सुनिश्चित करने की तैयारियों में जुटे हैं। मुख्य रूप से एनडीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन के नेता काफी सक्रिय हैं।
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के दौरान सीट बंटवारे को लेकर दोनों गठबंधनों से जुड़े राजनीतिक दलों में मतभेद दिखाई दे रहा है। फिलहाल पूरा मामला चुनाव की घोषणा और प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

अभी हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जा रहा है द्वारा आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश में 5 सीटों पर अपनी दावेदारी को लेकर बयान दिया गया था। बयान दिए जाने के बाद अब समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में 6 विधानसभा सीटों पर प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा इसे लेकर लेटर भी जारी किया गया। ऐसे में अब देखना यह होगा की बची हुई चार सीटों पर आगे समाजवादी पार्टी क्या करती है और कांग्रेस के तरफ से कितनी सीटों की डिमांड की जाती है।
शिवपाल यादव को बनाया गया कटेहरी का प्रभारी
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा सोमवार को जारी पत्र में छह विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा की गई है, जिसमें सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव को अंबेडकर नगर के कटेहरी विधानसभा उपचुनाव का प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह फैजाबाद की मिल्कीपुर विधानसभा के लिए सांसद अवधेश प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को प्रभारी बनाया गया है। मिर्जापुर जनपद की मझवां विधानसभा के लिए चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया।
इसके अलावा मैनपुरी जनपद के करहल विधानसभा के लिए चंद्र देव यादव, प्रयागराज जनपद के फूलपुर विधानसभा के लिए इंद्रजीत सरोज और कानपुर नगर जिले के सीसामऊ विधानसभा के लिए विधायक राजेंद्र कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इधर एनडीए गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी और आरएलडी व अपना दल (एस) के बीच भी नाराजगी खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं। चर्चा है कि दोनों दलों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश उपचुनाव के दौरान कोई भी सीट नहीं दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications