UP By-Election 2024: सीट बंटवारे को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच रस्साकशी खत्म, जानें कितनी सीटों पर मैदान में?
UP By-Election 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के उपचुनावों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान दो दिन पहले (15 अक्टूबर) को ही कर दिया है। इसके बाद से ही राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है। एक तरफ, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपनी तैयारियों में जुट गई है। दूसरी तरफ, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीट बंटवारे को लेकर उलझी गुत्थी अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने सुलझा ली है।
बीती 16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच हुई बैठक में सीट बंटवारे पर मुहर लगी। समझौते के अनुसार, कांग्रेस दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि सपा आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। आइए जानते हैं कौन-कौन सीटों पर हुआ समझौता?

BJP के गढ़ में कांग्रेस देगी टक्कर!
कांग्रेस के दो प्रमुख सीटों - गाजियाबाद और खैर - पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है, जो दोनों लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गढ़ रहे हैं। समझौते से पहले कांग्रेस ने सपा से गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, मंझवान और फूलपुर सहित पांच सीटें मांगी थीं। हालांकि, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच चर्चा के बाद यह तय हुआ कि कांग्रेस गाजियाबाद और खैर पर ध्यान केंद्रित करेगी।
मीरापुर सीट सपा के पाले में
समझौते के बाद सपा ने मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से सुम्बुल राणा को उम्मीदवार बनाकर अपने अभियान को आगे बढ़ाया। सुम्बुल, बसपा संयोजक मुनकाद अली की बेटी और पूर्व सपा सांसद कादिर राणा की बहू हैं और पहली बार चुनावी मैदान में हैं।
कब हैं उपचुनाव?
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने मिल्कीपुर सीट को छोड़कर शेष 9 सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को कराने का ऐलान किया है। वहीं, नतीजे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
किन सीटों पर होगा उपचुनाव?
- करहल (मैनपुरी)
- कुंदरकी (मुरादाबाद)
- गाजियाबाद सदर
- मझवां (मिर्जापुर)
- कटेहरी (अंबेडकरनगर)
- फूलपुर (प्रयागराज)
- मीरापुर (मुजफ्फरनगर)
- खैर (अलीगढ़)
- सीसामऊ (कानपुर)
सपा से कौन-कौन चुनावी रण में ?
- करहल- तेजप्रताप सिंह यादव (लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी राजलक्ष्मी के पति)
- सीसामऊ- नसीम सोलंकी
- फूलपुर- मुस्तफा सिद्दीकी
- कटेहरी- शोभावती वर्मा
- मझवां- डॉ. ज्योति बिंद












Click it and Unblock the Notifications