Tej Pratap Net Worth: कितने अमीर हैं करहल सीट से खड़े अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप? सैफई परिवार में ही जंग?
Tej Pratap Singh Yadav Net Worth: उत्तर प्रदेश में जल्द चुनावी बयार थमने वाली है। 20 नवंबर को यूपी विधानसभा की 9 सीटों पर उपचुनाव हुए। फाइनल नतीजे 23 नवंबर की तारीख को आने वाले हैं। ऐसे में सभी की निगाहें यूपी इन 9 साटों में से एक 'करहल सीट' पर बनी हुई है। यह सीट 2012 से समाजवादी पार्टी के खाते में ही रही है। तीन बार के विधानसभा चुनावों में सपा ने झंड फहराया है।

इस बार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने करहल से अपने भतीजे तेज प्रताप सिंह यादव को चुनावी रण में उतारा है। इनकी टक्कर भाजपा के प्रत्याशी सैफई परिवार के दामाद अनुजेश यादव से हो रही है। सत्तारूढ़ भाजपा के साथ ही समाजवादी पार्टी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। इस मुकाबले के चलते सैफई परिवार के दो सदस्य एक-दूसरे के सामने हैं। आइए जानते हैं कि करहल सीट के प्रत्याशी तेज प्रताप के पास कितनी दौलत है?
कितने पढ़े लिखे तेज प्रताप ? (Tej Pratap Singh Yadav Education)
- 2003: सीबीएसई बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की।
- 2005: सीबीएसई बोर्ड से 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की।
- 2008: एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से बी.कॉम किया।
- 2009: लीड्स यूनिवर्सिटी, यूके से एमबीए (पोस्ट ग्रेजुएशन) की पढ़ाई पूरी की।
तेज प्रताप यादव की नेट वर्थ? (Tej Pratap Singh Yadav Net Worth)
- सोना: तेज प्रताप के पास लगभग 1.20 करोड़ रुपये का दो किलो से अधिक सोना है।
- कुल संपत्ति: उन्होंने अपनी संपत्ति का मूल्य 4 करोड़ रुपये से अधिक बताया है।
- नकदी: उनके पास 5 लाख रुपये की नकदी है।
- बैंक खाते: तेज प्रताप के दिल्ली, इटावा, मैनपुरी और सैफई के कई बैंकों में खाते हैं।
- शेयर बाजार में निवेश: तेज प्रताप ने शेयर मार्केट में भी निवेश किया है।
- देनदारियां: उन्होंने लगभग 10 लाख रुपये की देनदारियां भी बताई हैं।
करहल सीट पर चुनावी मुकाबला और नामांकन
करहल सीट पर तेज प्रताप यादव का नामांकन 22 अक्टूबर को हुआ। उन्होंने तीन सेट में नामांकन पत्र भरे, जिसमें उनके प्रस्तावक अहिबरन सिंह जाटव, ब्रह्मानंद शाक्य, और अखिलेश कश्यप रहे। तेज प्रताप अपने तीन वाहनों के साथ नामांकन जमा करने कलक्ट्रेट पहुंचे थे।
तेज प्रताप यादव की शिक्षा, संपत्ति और राजनीतिक पृष्ठभूमि उन्हें इस चुनाव में एक मजबूत उम्मीदवार बनाते हैं। करहल सीट पर सैफई परिवार के दो सदस्यों के बीच मुकाबला देखने योग्य होगा।
ये भी पढ़ें- 'महाराष्ट्र चुनाव बाद इनकी कुर्सी नहीं बचेगी', अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में सीएम योगी पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications