'महाराष्ट्र चुनाव बाद इनकी कुर्सी नहीं बचेगी', अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में सीएम योगी पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav in Moradabad: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मुरादाबाद में एक चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार का जो आजकल गुस्सा दिख रहा है वह सरकार बचाने का है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली वालों ने तय कर लिया है कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद इनकी कुर्सी नहीं बचेगी। दिल्ली वाले इंतजार कर रहे हैं की कब कुर्सी छीन लें।

अंग्रजी नहीं जानते हैं हमारे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी अंग्रेजी नहीं जानते हैं। अखिलेश यादव ने मंच से सवाल किया कि पीडीए का फुल फॉर्म क्या निकाला उन्होंने? अखिलेश यादव ने कहा कि जहां-जहां पीडीए दिखाई देता है यह नफरत करते हैं।
ये पीडीए से नफरत नहीं करते हैं। यह पिछड़ों से नफरत करते हैं, दलितों से नफरत करते हैं, यह हमारे आदिवासी भाइयों से नफरत करते हैं। यह हमारे अल्पसंख्यक भाइयों से नफरत करते हैं। यह हमारी माता बहनों से भी नफरत करते हैं। यही कारण है कि पीडीए का सही मतलब नहीं जानते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि यह पीडीए जब से चला है तब से उनके पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज डीएपी क्यों नहीं मिल रही है? इसके पीछे का तर्क उन्होंने बताया कि उसमें भी डी, ए और पी है। यही कारण है कि वह डीएपी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।
जो लोग हमें माफिया बोल रहे हैं। वह जब घर से निकलते होंगे तो शायद आईना देखकर निकलते नहीं है। जो लोग बुलडोजर लेकर चलते थे, यह पहली सरकार है जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने जुर्माना लगा दिया है। हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट लगातार जुर्माना लग रहा है।
वाराणसी में जुआ वाली घटना का भी जिक्र
मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वाराणसी में जुआ फड़ से 40 लाख रुपए गायब करने के प्रकरण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वाराणसी में हाई प्रोफाइल बिल्डिंग में जुआ खेल रहे लोगों के पास से इंस्पेक्टर बड़ा बैग लेकर जा रहे थे। सुना है उन पर कार्रवाई हो गई है।
क्या यह सरकार को नहीं पता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब से 100 नंबर बदला है तब से पुलिस नाम वालों ने भी अपना रेट बढ़ा दिया है। यह सब नंबर जनता की सेवा के लिए बनाया गया था लेकिन अब तो 100 नंबर जनता को लूटने के लिए आ रहा है। इतनी लूट मची है क्या सरकार को नहीं पता।
यह पहले बोरी में से चोरी कर रहे थे अब पूरी बोरी चोरी हो गई। यह लोग ऐसे पैसा नहीं कमा रहे हैं। एक बार बड़े अधिकारी से मुझे पता लगा की थाने में बहुत कमाई हो रही है। वह बड़े अधिकारी पहुंच गए उसे थाने में रंगे हाथ पुलिस पकड़ गई। उसे थाने की कमाई 15 लाख रुपए प्रतिदिन कमाई थी। यह सरकार अपने आप को ईमानदार बता रही है।












Click it and Unblock the Notifications