'सपा बच्चों को मौलवी बनाना चाहती है और देश को..' , सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
Budget Session CM Yogi Latest News Vidhansabha Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश बजट सत्र का शुभारंभ मंगलवार को हो चुका है। पहले ही दिन सीएम योगी आदित्यनाथ के तीखे तेवर देखने को मिले। अपने भाषण के दौरान उन्होंने विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।
सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी देश को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास कर रही है। यह लोगों पर जबरन उर्दू थोपने की वकालत करते हैं। खुद के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाएंगे और चाहेंगे दूसरे के बच्चे उर्दू पढ़े। ये देश को कठमुल्लापन की ओर ले जाना चाहती है,जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

UP Budget: बजट सत्र शुरू होने ने पहले सीएम योगी ने विपक्षी दलों से की यह खास अपील, जानिए क्या कहा?
इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय बोलियों-भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी को विधानसभा की कार्यवाही में स्थान देने के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा स्थानीय भाषाओं को हर हाल में बढ़ावा मिलना चाहिए। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।सीएम योगी ने कहा कि ऐसे लोगों को शर्म करनी चाहिए जो स्थानीय भाषाओं की अनदेखी करते हैं और उनका विरोध करते हैं।
सीएम योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी का काम ही हर अच्छे कार्यों का विरोध करना है। देश के हित की सभी योजनाओं का ये सिर्फ और सिर्फ विरोध की करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications