UP Budget: योगी सरकार पेश करेगी प्रदेश का सबसे बड़ा बजट, हो सकते हैं ये बड़े ऐलान

उत्तर प्रदेश सरकार आज प्रदेश का बजट पेश करने जा रही है। योगी सरकार युवाओं को लुभाने के लिए स्मार्ट फोन और टैबलेट देने का ऐलान कर सकती है।40 लाख युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन देने का ऐलान किया जा सकता है।

yogi adityanath

UP Budget: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का आज दूसरा बजट वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पेश करने जा रही है। यूपी विधानसभा में बजट को आज पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार योगी सरकार अबतक का सबसे बड़ा बजट पेश करने वाली है। यह बजट 7 लाख करोड़ रुपए का होगा। इस बार के बजट को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पेश किया जाएगा। जिसमे मुख्य रूप से महिला, युवा,किसान और विकास की परियोजनाओं पर सबसे अधिक जोर होगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज सुबह 11 बजे संयुक्त सत्र में बजट को पेश करेंगे। बजट पेश होने के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

33769 करोड़ का पूरक बजट

बता दें कि इससे पहले 26 मई को 2022 में योगी सरकार ने 6.48 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। जोकि प्रदेश का अबतक का सबसे बड़ा बजट था। वहीं 2021 की बात करें तो 5.50 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था। संभावना जताई जा रही है कि आज योगी सरकार कोई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से जो योजनाएं चल रही हैं उसके बजट को बढ़ाया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस बार 33769 करोड़ रुपए का पूरक बजट होगा।

बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान!

आज पेश होने वाले बजट पर नजर डालें तो प्रदेश में एक्सप्रेस वे के विस्तार के लिए बड़ी रकम की घोषणा की जा सकती है। इसके साथ ही कानपुर में पनकी और अलीगढ़ में हरदुआगंज पॉवर प्रोजेक्ट के लिए भी रकम का ऐलान किया जा सकता है। झांसी, आगरा और गोरखपुर मेट्रो परियोजना के अलावा जेवर और अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के काम को तेज करने के लिए अतिरिक्त रकम का ऐलान किया जा सकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, एमएसएमई और कृषि क्षेत्र के लिए बड़े ऐलान किए जा सकते हैं।

40 लाख टैबलेट-स्मार्टफोन का ऐलान!

योगी सरकार युवाओं को लुभाने के लिए स्मार्ट फोन और टैबलेट देने का ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि 40 लाख युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन देने का ऐलान किया जा सकता है। साथ ही 2025 में होने वाले महाकुंभ के लिए बजट का आवंटन किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह बजट लोगों की महत्वकांक्षाओं को पूरा करेगा। प्रदेश में डबल इंजन सरकार है, केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ। यह बजट लोगों की अपेक्षाओं से भी बेहतर होगा। जिस तरह से विपक्ष केंद्र के बजट बाद अबूझ है उसी तरह से प्रदेश का बजट देखकर विपक्ष शांत हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+