यूपी बोर्ड की कॉपियों को लूटने की कोशिश, प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधक से मारपीट
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की कॉपियों को लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। इसमें कार सवार लोगों ने प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधक से मारपीट करते हुए बोर्ड की कॉपी छीनने की कोशिश की। घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रास्ते में कार ओवरटेक कर वारदात की कोशिश
घटना थाना बंडा के पुवायां बंडा मार्ग की है जहां पर महाराजा कालीचरण इंटर कॉलेज के प्रबंधक विमलेश दीक्षित पर स्कूल के प्रिंसिपल के साथ में शाहजहांपुर से यूपी बोर्ड की कॉपियां लेकर कार से स्कूल जा रहे थे। विमलेश दीक्षित ने बताया कि तभी रास्ते में कार सवार चार लोगों ने ओवरटेक कर प्रबंधक की कार को रोक लिया और उसमें रखे यूपी बोर्ड की कॉपियों को लूटने की कोशिश की गई।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जब स्कूल प्रबंधक और प्रिंसिपल ने इसका विरोध किया तो कार सवार चारों लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए जिसके बाद कार सवार लोग तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। यूपी बोर्ड की कॉपियों को लूटने की कोशिश सूचना तत्काल पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने इलाके के ही सोनू सिंह और मोनू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने कहा, ओवरटेक करने को लेकर विवाद
फिलहाल पुलिस बोर्ड की कॉपियों को लूटने की घटना को संदिग्ध मान रही है। एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि कारों को ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों में मारपीट हुई थी। पुलिस का कहना है कि बोर्ड की कॉपियों को लूटने को लेकर किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications