UP Board Result 2026: किसान की बेटी शिखा ने कैसे किया 12वीं में टॉप? खुद बताया मूलमंत्र, पूरा श्रेय किसे दिया?

UP Board Result 2026: 23 अप्रैल 2026 को UP Board के इंटरमीडिएट (12वीं) नतीजे घोषित होते ही सीतापुर जिले की शिखा वर्मा पूरे यूपी की स्टार बन गईं। उन्होंने 97.60% (488/500 अंक) के साथ प्रदेश टॉप किया। बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर बिलौली बाजार पहला की इस छात्रा ने न सिर्फ अपने गांव का नाम रोशन किया, बल्कि लाखों ग्रामीण छात्राओं को प्रेरणा दे दी।

रिजल्ट आते ही जब मीडिया ने उनसे बात की, तो शिखा ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपना पूरा फॉर्मूला खोल दिया। उन्होंने कहा, 'लगातार मेहनत और लगन से पढ़ाई करने पर ही सफलता कदम चूमेगी।' Oneindia Hindi आपको बता रहा है कि किसान की बेटी शिखा ने 12वीं में टॉप कैसे किया, उनका रोज का रूटीन क्या था, किसे दिया पूरा श्रेय और आगे क्या सपना है...

12th-topper-shikha-verma-success-story

Who Is Shikha Verma: शिखा वर्मा कौन हैं?

शिखा वर्मा सीतापुर के बिलौली बाजार क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनके पिता जितेंद्र कुमार वर्मा किसान हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार में तीन बहनें और एक भाई हैं। शिखा घर की बड़ी बेटी हैं। ग्रामीण इलाके में रहते हुए भी उन्होंने पढ़ाई को कभी दूसरी प्राथमिकता नहीं दी।

स्कूल बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज से उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। रोल नंबर 2265838815 था। शिखा ने बताया कि स्कूल से उन्हें लगातार मोटिवेशन मिलता रहा। प्रबंधक सर और सभी टीचर्स ने उनका साथ दिया, जिसकी वजह से वे हर चुनौती पार कर सकीं।

Topper Shikha Verma का मूलमंत्र क्या? 9-10 घंटे रोज पढ़ाई

शिखा ने खुलकर बताया कि वे रोजाना 9 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं। कोई जादुई फॉर्मूला नहीं, बस अनुशासन और निरंतर मेहनत। उन्होंने कहा कि मैं अपनी सफलता का पूरा श्रेय प्रबंधक सर, सभी टीचर्स और माता-पिता को देना चाहती हूं। परिवार ने कभी पढ़ाई में बाधा नहीं डाली। पिता के खेतों का काम और मां का घर संभालना, इन सबके बीच शिखा ने अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दी। टीचर्स का मोटिवेशन और घर का सहयोग यही वजह है कि उन्होंने 500 में से 488 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया।

Shikha Verma 12th Marksheet: विषयवार शानदार प्रदर्शन

शिखा ने साइंस स्ट्रीम में परीक्षा दी। उनकी मार्कशीट देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा:

विषय थ्योरी प्रैक्टिकल कुल अंक
General Hindi 097 - 097
English 095 - 095
Mathematics 100 - 100
Physics 069 030 099
Chemistry 067 030 097
कुल - - 488/500 (97.60%)
  • खास बात: गणित में उन्होंने 100/100 अंक हासिल किए। फिजिक्स और केमिस्ट्री में प्रैक्टिकल ने उनका स्कोर बढ़ाया। हिंदी और इंग्लिश में भी 95+ अंक दिखाते हैं कि उन्होंने हर विषय पर बराबर ध्यान दिया।

Shikha Verma Dream: इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनना चाहती हैं शिखा

टॉप करने के बाद शिखा ने अपना अगला लक्ष्य साफ कर दिया। वे SSC CGL की तैयारी करेंगी और इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मैं SSC CGL की तैयारी करूंगी और इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनूंगी। यह लक्ष्य ग्रामीण परिवार की बेटी के लिए बड़ा है, लेकिन शिखा की मेहनत देखते हुए कोई भी संदेह नहीं रहता। वे जानती हैं कि बोर्ड टॉप करना सिर्फ शुरुआत है। आगे की लड़ाई और कठिन होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+