UP Board 2023 Result: यूपी बोर्ड रचने जा रहा है इतिहास, 100 साल में पहली बार होगा ऐसा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड आज दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगा। यूपी बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की थी।

UP Board 2023 Result

UP Board 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 25 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित करेगा। यूपी बोर्ड हाई स्कूल यानी कक्षा 10वीं के नतीजे भी आज जारी करेगा।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे छात्र अधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख सकेंगे। यूपी बोर्ड आज इस रिजल्ट के जारी होने के साथ ही इतिहास रचेगा।

यूपी बोर्ड आज इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) और हाईस्कूल (10वीं कक्षा) का नतीजा आज 25 अप्रैल 2023 को जारी करेगा, ये अपने आप में एक इतिहास है। ये पहली बार है जब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी करेगा।

100 साल में पहली बार होगा ऐसा

100 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है। 100 साल में ऐसा पहली बार है जब यूपी बोर्ड 12वीं और 10वीं के नतीजे 25 अप्रैल को जारी करेगा। इससे पहले यूपी बोर्ड हमेशा 25 अप्रैल के बाद ही अपना रिजल्ट जारी करता है।

यूपी बोर्ड का इतिहास

यूपी बोर्ड का गठन आजादी के पहले किया गया था। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की स्थापना सन 1921 में की गई थी। इसकी स्थापना प्रयागराज में संयुक्त प्रांत वैधानिक परिषद (यूनाइटेड प्रोविन्स लेजिस्लेटिव काउन्सिल) के एक अधिनियम द्वारा की गई थी।

1923 में पहली बार यूपी बोर्ड ने कराई थी परीक्षा

गठन के बाद पहली बार बोर्ड ने 1923 में परीक्षा कराई थी। यह भारत का पहला ऐसा शिक्षा बोर्ड था, जिसने सबसे पहले १०+२ परीक्षा पद्धति अपनाई थी। 1923 के बाद यूपी बोर्ड ने परीक्षा के नतीजे हमेशा 25 अप्रैल के बाद ही जारी की है। यूपी बोर्ड ने 2019 में परीक्षा परिणाम 27 अप्रैल को जारी किया था।

16 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित हुई थी परीक्षा

यूपी बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक आयोजित की थी। इस साल 58,85,745 छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10 के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12 के छात्र शामिल हैं। 12वीं कक्षा के कुल 2,22,618 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+