UP Board Exam 2017: 15 दिसंबर से प्रैक्टिल होंगे शुरू, जानिए आपके जिले में कब है परीक्षा?

UP Board Exam 2017

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रयोगात्मक परीक्षा इसी वर्ष 15 दिसंबर से शुरू हो रही है और 13 जनवरी 2018 तक होगी। इस बार बोर्ड दो चरणों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं करायेगा। पहला चरण 15 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होगा। जबकि दूसरा चरण 30 दिसंबर से 13 जनवरी 2018 तक होगा। इलाहाबाद जिले में प्रैक्टिकल परीक्षा दूसरे चरण में होगी।

किस मंडल में कब होगी परीक्षा
पहला चरण
तारीख - 15 दिसंबर से 29 दिसंबर
मंडल - आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, मिर्जापुर, देवीपाटन और बस्ती मंडल में आने वाले जिले शामिल हैं।

दूसरा चरण
तारीख- 30 दिसंबर से 13 जनवरी 2018
मंडल- इलाहाबाद, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, आजमगढ़, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में आने वाले जिले।

ये है बदलाव
इस बार प्रयोगात्मक परीक्षा में अंकों का वितरण बदली हुई प्रणाली से होगा। विद्यालयों में तैनात अध्यापक भी 50 प्रतिशत अंक आंतरिक शैक्षिक क्रियाकलापों पर देंगे। जबकि वाह्य मूल्यांकन के लिये आये शिक्षक भी 50 प्रतिशत अंक देंगे। यानी की बोर्ड की स्टूडेंट्स को निर्धारित पूर्णाक में से पचास प्रतिशत अंक आंतरिक परीक्षक व बचा पचास प्रतिशत अंक वाह्य परीक्षक द्वारा दिया जायेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा के अनुसार इलाहाबाद में प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+