मिलिए, यूपी बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 5वीं रैंक पाने वाली प्रिया से
प्रिया का कहना है की आईएस आफिसर बनकर भ्रष्टाचार दूर करेंगे और लोगो की सेवा करेंगे। प्रिया के अच्छे नंबर आने से उसके माता-पिता की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है।
कानपुर। दसवीं की परीक्षा में कानपुर की प्रिया अवस्थी ने 95 प्रतिशत अंक की बदौलत पांचवीं रैंक हासिल की। प्रिया कानपुर के सरदार पटेल स्कूल की दसवीं की छात्रा है। प्रिया के साथ ही इसी स्कूल की निशा यादव ने भी पांचवी रैंक हासिल की।

प्रिया के घरवालों और स्कूल की छात्राओं में खुशी का माहौल है। प्रिया के पिता पुलिस में है और प्रिया उनके ही नक्शे कदम पर चलकर आईएस आफिसर बनकर लोगो की सेवा करना चाहती है।
प्रिया का कहना है की आईएस आफिसर बनकर भ्रष्टाचार दूर करेंगे और लोगो की सेवा करेंगे। प्रिया के अच्छे नंबर आने से उसके माता-पिता की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है।
देखिए वीडियो -

Click it and Unblock the Notifications