यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीख हुई तय, 7 फरवरी से होंगी परीक्षाएं, हुए हैं ये बदलाव

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई हैं। यह परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होगी। यह परीक्षाएं दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:00 बजे से, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से होगी। यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा शेडूल की विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीख हुई तय, 7 फरवरी से होंगी परीक्षाएं, हुए हैं ये बदलाव

शुरूआत इन विषयों से होगा

इस बार 7 फरवरी को हाईस्कूल के संगीत गायन विषय व इंटरमीडिएट के कास्ट कला विषय की परीक्षा के साथ बोर्ड परीक्षा का आगाज होगा। प्रमुख विषयों में 12 फरवरी को हिंदी, 14 को अंग्रेजी व 16 को गणित विषय की परीक्षा होगी। जबकि 26 फरवरी को विज्ञान व 28 फरवरी को संस्कृत विषय की परीक्षा के साथ हाईस्कूल की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीख हुई तय, 7 फरवरी से होंगी परीक्षाएं, हुए हैं ये बदलाव

बोर्ड की परीक्षा की टाइमिंग

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होंगी और 2 मार्च को समाप्त हो जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से शुरू होगी और 11.15 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5.15 तक चलेगी। इस बार परीक्षार्थियों को को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा, जिसमें वह अपना प्रश्न पत्र पढ़ने का कार्य कर सकेंगे। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार इंटरमीडिएट में विषयों की संख्या 39 है, जबकि हाईस्कूल में विषयों की संख्या 36 है। इन सभी के 1-1 पेपर निर्धारित किए गए हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीख हुई तय, 7 फरवरी से होंगी परीक्षाएं, हुए हैं ये बदलाव

ये है बदलाव

अगर परीक्षा की टाइमिंग में बदलाव की बात करें तो आमतौर पर यूपी बोर्ड की अब तक की परीक्षाओं में पहली पाली की परीक्षा सुबह 7:30 बजे से हुआ करती थी। लेकिन, यह पहली बार होगा जब परीक्षा 8:00 बजे से शुरू होगी। वहीं बोर्ड इस बार 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी परीक्षार्थियों को देगा, जिसका लाभ सीधे तौर पर परीक्षार्थियों को मिल सकेगा। यानी हाई स्कूल की परीक्षा 8 बजे से 11.15 बजे तक परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेंगे। इससे परीक्षार्थियों को घंटे की जगह सवा 3 घंटे का समय मिलेगा। यही क्रम इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी लागू होगा और 2 बजे से 5.15 तक परीक्षा चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+