UP Board Exam: नकल माफियाओं पर नकेल! कंट्रोल रूम से केंद्रों की लाइव निगरानी, छात्रों के लिए हेल्प डेस्क जारी
UPMSP: UP Board की हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री के 'नकलविहीन परीक्षा' के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए शिक्षा विभाग ने अपनी कमर कस ली है।
इस क्रम में आगरा के सभी 154 केंद्रों पर पैनी नजर रखने के लिए पचकुइयां स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) में अत्याधुनिक जिला कंट्रोल रूम ने काम करना शुरू कर दिया है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) चंद्र शेखर ने बताया कि कंट्रोल रूम में केंद्रों की निगरानी के लिए कुल 12 कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं।

वर्तमान में 6 कंप्यूटरों के जरिए मॉनिटरिंग शुरू हो चुकी है, जिन्हें जल्द ही प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम से भी लिंक कर दिया जाएगा। राजकीय हाईस्कूल रायभा के प्रधानाचार्य उदयभान सिंह और शिक्षक मुनेश कुमार को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है।
इनके नेतृत्व में 10 कनिष्ठ सहायक दो पालियों में हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। प्रयोगात्मक और मुख्य परीक्षाओं से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 9997156949 जारी किया गया है।
UP Board Exam 2026: परीक्षा के तनाव को मात देगी 'हेल्प डेस्क'
बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों में होने वाले मानसिक दबाव और अवसाद को दूर करने के लिए मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में हेल्प डेस्क सक्रिय की गई है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल के निर्देशन में मनोवैज्ञानिक छात्रों की समस्याओं का नि:शुल्क समाधान करेंगे।
UP Board Exam Update: प्रयोगात्मक परीक्षाओं पर भी सख्त पहरा
मुख्य परीक्षा से पहले 24 जनवरी से 1 फरवरी तक चलने वाली इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की सुचिता बनाए रखने के लिए विभाग अलर्ट मोड पर है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि 20 जनवरी से परीक्षा की समाप्ति तक कंट्रोल रूम में तैनात सभी कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- UP School Holiday Update: यूपी के इन जिलों में 20 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी, चेक करें अपने शहर का हाल
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: सामान्य दिशा-निर्देश
- परीक्षा शुरू होने की तिथि: 18 फरवरी 2026 (बुधवार) से।
- परीक्षा का समय (दो पालियां)
- प्रथम पाली: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक।
- द्वितीय पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक।
UP बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) प्रमुख तिथियां
- 18 फरवरी: हिन्दी (प्रारंभिक पेपर)
- 20 फरवरी: सामाजिक विज्ञान
- 23 फरवरी: अंग्रेजी
- 25 फरवरी: विज्ञान
- 27 फरवरी: गणित
- 28 फरवरी: संस्कृत
UP बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) प्रमुख तिथियां
- 18 फरवरी: हिन्दी / सामान्य हिन्दी
- 19 फरवरी: नागरिक शास्त्र
- 20 फरवरी: संस्कृत, अंग्रेजी
- 21 फरवरी: इतिहास
- 23 फरवरी: जीव विज्ञान, गणित
- 24 फरवरी: अर्थशास्त्र
- 25 फरवरी: केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान), समाज शास्त्र
- 26 फरवरी: भूगोल
- 27 फरवरी: फिजिक्स (भौतिक विज्ञान), सैन्य विज्ञान
- 07 मार्च: मानव विज्ञान
- 09 मार्च: मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र
- 12 मार्च: कम्प्यूटर
ये भी पढ़ें- UP Board Exam 2026: एडमिट कार्ड से पहले यूपी बोर्ड का अहम नोटिस, इस तारीख से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं












Click it and Unblock the Notifications