UP Board 10th Topper List: सीतापुर की प्रियांशी सोनी बनीं 10वीं की टॉपर, देखें टॉप 10 की सूची
यूपी के सीतापुर जिले की छात्रा प्रियांशी सोनी ने यूपी बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 600 में से 590 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं की परीक्षा के नतीजे आज वेबसाइट पर जारी कर दिए। इसी के साथ बोर्ड ने 10वीं टॉपर की लिस्ट भी जारी कर दी है। सीतापुर जिले की छात्रा प्रियांशी सोनी ने यूपी बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 600 में से 590 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है। प्रियांशी सोनी सीता इंटर कालेज महमूदाबाद की छात्रा है.।
10वीं के टॉप 10 की सूची
- सीतापुर जिले की छात्रा प्रियांशी सोनी ने यूपी बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 600 में से 590 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है।
- टॉपर की लिस्ट में कानपुर देहात के मंगलपुर स्थिति आर्य भट्ट इंटर कालेज के छात्र कुशाग्र पांडेय ने यूपी में दूसरी रैंक हासिल की है।
- तीसरे नंबर पर अयोध्या की मिसख्त नूर रहीं। उन्होंने 600 में से 587 अंक प्राप्त किए हैं।
- मथुरा के कृष्णा झां चौथे नंबर पर हैं, उन्हें 600 में से 587 अंक मिले हैं।
- पांचवे नंबर पर अर्पित गंगवार है, उन्हें 586 अंक मिले हैं।
- छठे नंबर पर सुल्तानपुर की श्रेयसी सिंह हैं, उन्हें 586 अंक मिले हैं।
- सातवे नंबर पर आयोध्या के आंशिक दुबे हैं, जिन्होंने 585 अंक प्राप्त किए हैं।
- आठवे नंबर पर अंबेडकर नगर के सक्षम तिवारी हैं, जिन्हें 585 अंक मिले हैं।
- नौवे नंबर पर जौनपुर के पीयुष सिंह हैं, उन्हें 585 अंक मिले हैं।
- वाराणसी के नमन गुप्ता दसवे नंबर पर हैं, उन्हें 585 अंक मिले हैं।
यूपीएमएसपी सचिव ने यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की औपचारिक घोषणा के बाद परिणाम चेक करने के विकल्प की भी जानकारी दी।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 को परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in के साथ-साथ यूपी सरकार के रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर भी चेक कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications