UP Board 10th Results: 10वीं की टॉपर प्राची निगम की देखिए मार्कशीट, मिले हैं क्या गजब के नंबर
UP Board 10th Results 2024: यूपी बोर्ड रिजल्ट्स में इस बार सीतापुर का दबदबा रहा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों टॉपर इसे जिले के हैं। हाई स्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। प्राची निगम सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदाबाद सीतापुर की छात्रा हैं। वहीं इटरमीडिएट में शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के साथ टॉप किया है। वर्मा सीतापुर के सीता बल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के छात्र हैं।

यूपी बोर्ड 2024 10वीं में कुल 89.55 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 10वीं की टॉपर प्राची निगम सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदाबाद सीतापुर की छात्रा हैं। उन्होंने 98.50 अंक हासिल किए हैं। प्राची निगम को 600 में से 591 नंबर मिले हैं। इस बार टॉप 7 में सीतापुर के 9 छात्र हैं।
यहां देखिए प्राची की मार्कशीट-

यूपी बोर्ड 2024 10वीं में कुल 89.55 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 10वीं की टॉपर प्राची निगम सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदाबाद सीतापुर की छात्रा हैं। उन्होंने 98.50 अंक हासिल किए हैं। इस बार टॉप 7 में सीतापुर के 9 छात्र हैं।
बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया था। 10वीं की परीक्षा के लिए करीब 29.47 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें 15.71 लाख लड़के और 13.76 लाख लड़कियां शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम यूपी बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया गया है। जिस पर 10वीं और 12वी को छात्र रिजल्ट चेक कर सकते है












Click it and Unblock the Notifications