UP Board 10th 12th Result 2023: आज दोपहर बाद जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
up board 10th 12th result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का नजीते आज बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर 1 बजकर 30 मिनट पर जारी किया जाएगा।

up board 10th 12th result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार करे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। आज दोपहर बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 1:30 बजे जारी कर सकता है।
रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर 1 बजकर 30 मिनट पर जारी किया जाएगा। यहां से 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स अपने एग्जाम रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें, इस साल यूपी बोर्ट 10वीं और 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच प्रदेश के 8753 परीक्षा केद्रों पर आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में करीब 58 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। 12वीं के 27,69,258 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए थे तो वहीं, 10वीं 31,16, 487 स्टूडेंट्स परीक्षाओं में बैठे थे।
जानकारी के मुताबिक, बोर्ड सचिव आज दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इसके बाद मार्कशीट चेक करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर लाइव हो जाएगा।
Recommended Video
10वीं-12वीं का रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की upresults.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद दिए गए 10वीं और 12वीं के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक ओपन होने के बाद अपना रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट करना होगा।
- मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, इस डाउनलोड कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications