UP Board 10th-12th Result 2024: लगातार दो साल से सीतापुर बना टॉपर्स का जिला, आंकड़ों में जानें कैसे?
UP Board 10th-12th Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड) ने शनिवार को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए। लगातार दूसरे साल सीतापुर जिले ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में टॉपर्स दिए। जिसके बाद सीतापुर को 'टॉपर्स का जिला' से पुकारा जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार दोनों टॉपर्स एक ही स्कूल के स्टूडेंट्स हैं।
जिले के महमूदाबाद स्थित सीता इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। छात्रा ने 600 में से 591 अंक हासिल किए हैं। वहीं, इंटर में इसी कॉलेज के छात्र शुभम वर्मा ने 97.80 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। छात्र ने 500 में से 489 अंक हासिल किए हैं। खास बात यह है कि पिछले साल यानी यूपी बोर्ड 2023 हाईस्कूल के रिजल्ट में इसी कॉलेज की छात्रा प्रियांशी सोनी ने प्रदेश में टॉप किया था।

10वीं में सीतापुर सबसे आगे
हाईस्कूल की छात्रा प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। दूसरे स्थान पर फतेहपुर की दीपिका सोनकर 98.33% के साथ 590 अंक हासिल किए। 4 स्टूडेंट्स ने थर्ड रैंक हासिल की। जिसमें सीतापुर की नव्या सिंह 98%, स्वाती सिंह 98% और दीपिका सिंह सेंगर जालौन से 98%, अर्पिता तिवारी प्रतापगढ़ से 98% अंक के साथ शामिल हैं।
चौथी रैंक के साथ 5 स्टूडेंट्स हैं। जिसमें वैष्णवी सीतापुर से 97.83%, जालौन से इशिका 97.83%, प्रतापगढ़ से राज सिंह 97.83%, फतेहपुर से दीपिका देवी 97.83%, अंबेडकरनगर से नमिता वर्मा 97.83% के साथ शामिल हैं। पांचवी रैंक के साथ सीतापुर के दो छात्र हैं। जिसमें अंशिका वर्मा 97.67% और सोनम पाठक 97.67% शामिल हैं।
इंटर में भी सीतापुर का ही बोलबाला
वहीं, 12वीं में जिले के मूदाबाद स्थित सीता इंटर कॉलेज के छात्र शुभम वर्मा ने 97.80 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। छात्र ने 500 में से 489 अंक हासिल किए हैं। छह छात्र दूसरे स्थान पर रहे हैं। उन सभी ने 500 में से 488 (97.60%) अंक प्राप्त किए। बागपत के विशु चौधरी, अमरोहा की काजल सिंह, सीतापुर के राज वर्मा और कशिश मौर्य, सिद्धार्थनगर के चार्ली गुप्ता और देवरिया की सुजाता पांडे इसमें शामिल हैं।
वहीं, पांच छात्र 500 में से 487 (97.40%) अंक प्राप्त करके संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। जिसमें सीतापुर की शीतल वर्मा,रायबरेली की कशिश यादव,कानपुर नगर के आदित्य कुमार यादव,फतेहपुर की अंशा विश्वकर्मा,सिद्धार्थ नगर की पलक सिंह शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications