UP BJP: बीजेपी प्रदेश कार्य समिति की अहम बैठक में बनेगी आगे की रणनीति, जानिए क्या बोले भूपेंद्र चौधरी
UP BJP: भाजपा ने घोषणा की है कि लखनऊ में रविवार को राज्य कार्यसमिति की बैठक होगी और इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण होगा।

BJP State Working Committee Meeting: उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (BHartiya Janta Party) की यूपी ईकाई अब गुजरात मॉडल पर आगे बढ़ेगी। गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत से उत्साहित बीजेपी अब वहां सफल हुए पन्ना समितियों के फार्मूले को यहां भी लागू करेगी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को कहा कि लखनऊ में रविवार को बीजेपी प्रदेश कार्य समिति की बैठक (BJP State Working Committee Meeting in Lucknow) का आयोजन किया गया है। इस बैठक का शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे।
रविवार को लखनऊ में होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
भाजपा ने घोषणा की है कि लखनऊ में रविवार को राज्य कार्यसमिति की बैठक होगी और इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण होगा। पार्टी ने पहले 16-17 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की थी शनिवार को बीजेपी यूपी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मीडिया को जानकारी दी कि प्रदेश में अब प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर कार्यसमिति की बैठकें होंगी।
उन्होंने कहा कि,
बैठक में सभी पदाधिकारियों सहित पूरे प्रदेश से 700 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। पार्टी आगामी कार्य योजना पर चर्चा करने और अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि दिन भर चली बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा।
Recommended Video
UP BJP President: Bhupendra Chaudhary बने UP में मिशन 2024 के कमांडर | BJP | वनइंडिया हिंदी*Politics
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी पांच फरवरी तक कार्यसमिति की 98 और 12 फरवरी तक मंडल स्तर की 1900 बैठकें करेगी। चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
दो दिवसीय लंबे सत्र के दौरान, पार्टी ने गरीबों के कल्याण और नौ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि उस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई थी। चौधरी ने दावा किया कि भाजपा आने वाले सभी चुनावों में अभूतपूर्व सफलता हासिल करेगी। उन्होंने मोदी को भारत की जी20 अध्यक्षता का श्रेय दिया और कहा कि उनके नेतृत्व में पूरी दुनिया ने भारत की ताकत को स्वीकार किया है।
ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के साथ फिर से गठबंधन करने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,
जो हमारी विचारधारा से सहमत हैं और साथ काम करना चाहते हैं हमारे साथ स्वागत है।
राजभर ने भाजपा के साथ गठबंधन में 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा था जिसके बाद वो मंत्री भी बनाए गए थे लेकिन सरकार के साथ मतभेदों के चलते वो अलग हो गए थे। बाद में 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जिसकी वजह से बीजेपी को पूर्वांचल में काफी सीटों का नुकसान हुआ था।













Click it and Unblock the Notifications