प्रदेश महामंत्री संगठन ने कार्यकर्ताओं को बताया कैसी हो मंडल कार्यसमिति? 2027 में होगी यह जिम्मेदारी
BJP Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा पर गुरुवार को गोरखपुर क्षेत्र की मंडल अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की अध्यक्षता में दो सत्रों में चली बैठक में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व मंडल कार्यसमिति गठन हेतु जिलेवार बनाए गए समन्वयक मौजूद रहे।
संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने सर्वप्रथम मंडल कार्यसमिति के गठन की बारीकियां समझाई। बोले, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और मंडल अध्यक्ष अपनी सूझबूझ से ऐसी कार्यसमिति बनाएं, जो संगठन की कार्य की दृष्टि से आदर्श हो। नई कार्यसमिति पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में सफलता हासिल करे और उसे यश भी मिले। कहा कि मंडल संगठन की महत्वपूर्ण इकाई है।

चुनाव से लेकर संगठन की गतिविधियों तक में मंडल कार्यसमिति की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में भाजपा की नई टीम पर 2027 के विधान सभा चुनाव फतह करने की जिम्मेदारी भी होगी। प्रदेश महामंत्री संगठन ने मंडल कार्यसमिति के गठन में महिलाओं और सामाजिक समीकरण पर जोर देते हुए कहा कि इसमें हर शक्ति केंद्र का प्रतिनिधित्व भी जरूरी है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि झूठ फैलाकर विपक्षी दलों ने अनुसूचित समाज को भाजपा से दूर किया। हालांकि अब अनुसूचित समाज को सच्चाई समझ में आ गई है। अब हमें संगठन में उचित प्रतिनिधत्व देकर इसका फायदा उठाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि मंडल कार्यसमिति कुल 61 लोगों की होगी। इसमें 15 पदाधिकारी और शेष कार्यसमिति के सदस्य होंगे। इसी तरह जहां मंडल अध्यक्ष घोषित किए गए हैं, वहीं कार्यसमिति का गठन भी होगा। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव की दृष्टि से अभी से मतदाता के स्तर अपनी तैयारी रखने का आह्वान किया।

Mock Drill In UP: गोरखपुर की इन लड़कियों के हौसले देख दुश्मन के छूट जाएंगे पसीने, कहा -
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने अपने स्वागत संबोधन में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की प्रगति की जानकारी दी। मंडल कार्यसमिति का गठन संगठन की रीति नीति के अनुसार करने का भरोसा दिलाया। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया। गोरखपुर के पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव के सफल संयोजन में सम्पन्न हुई बैठक में प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदत्त जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंहा, अरविंद जायसवाल, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, गोरखपुर जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, रमेश सिंह, अशोक सिंह, संतराज यादव, समीर सिंह, हरिचरण कुशवाहा, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, भूपेंद्र सिंह, संजय पांडेय, नीतू सिंह, ध्रुव सिंह, संजय मिश्र, रामाश्रय मौर्य, विनोद राजभर, कन्हैया पासवान, क्षेत्रीय आईटी संयोजक अनादि प्रिय पाठक, अनूप किशोर अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications