UP BJP News: 2024 से पहले विकसित भारत एंबेसडर बनाने में जुटी BJP, कैसे पूरा होगा ये टास्क
Uttar Pradesh: भारतीय जनता पार्टी की नमो एप एवं विकसित भारत अभियान के लिए बुधवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में विकसित भारत एम्बेसडर बनाकर डिजिटल वॉलंटियर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने तीन राज्यों में पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की विजय की सभी को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार गरीब कल्याण के कार्यक्रम, अभियान व योजनाओं से देश के जनमानस का विश्वास भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है। उनके प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास और कार्यकर्ताओं का परिश्रम लगातार भाजपा की विजय के रूप में परिणित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि संचार क्रान्ति के युग में अपनी बात लोगो तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम नमो एप है। संगठन की प्रदेश इकाई ने नमो एप पर दो करोड़ वॉलंटियर को जोड़कर विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का लक्ष्य लिया है और प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता इस लक्ष्य से आगे निकलेंगे। इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ ही सांसद, विधायक व सभी जनप्रतिनिधि जुडेंगे।
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वह प्रत्येक व्यक्ति जो अपने आस-पास की सकारात्मक कार्यों को दूर-दूर तक प्रसारित करता है वह मोदी जी का विकसित भारत एम्बेसडर है। उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर जनता के दरबार में पहुंच रही है। कांग्रेस, सपा, बसपा सहित तमाम विपक्षी दलों की सरकारों में गरीबों के लिए बनाई गई योजनाओं में भ्रष्टाचार भी हुआ और पक्षपात भी हुआ।
इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि नमों एप डाउनलोड तथा प्रोफाइल अपडेट करने के पश्चात् विकसित भारत एम्बेसडर बनाने के प्रशिक्षण के लिए आगामी 15, 16 व 17 दिसंबर को जिला स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएगीं। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के प्रत्येक पदाधिकारी, प्रत्येक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता के मोबाइल में नमों एप डाउनलोड करने के साथ ही स्थानीय नागरिकों के मोबाइल में भी नमों एप डाउनलोड करना है। नमों एप डाउन लोड के साथ ही 100 डे चैलेंज, माइक्रोडोनेशन तथा पार्टी के सभी मोर्चे के कार्य प्रारंभ होगें।
उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा सेल्फी विद फर्स्टटाइम वोटर, किसान मोर्चा सेल्फी विद किसान सहित सभी मोर्चे अभियान चलाकर नमों एप पर सेल्फी अपलोड करेगें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प से राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने वालों का नमों एप बड़ा प्लेटफार्म बनेगा और इंडिया पॉजिटिव के माध्यम से भारत के परिवर्तन की अद्भुत कहानियां जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।












Click it and Unblock the Notifications