'ये लोग मेरे पर टोना-टोटका कर रहे हैं', भाजपा विधायक पर हुआ 'काला जादू', परेशान होकर fb पर कही ये बात

BJP MLA Lokendra Pratap Singh: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी विधानसभा से भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह पर 'काला जादू' किया जा रहा है। ये बात विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर फोटो शेयर कर दी है।

भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार (01 अक्टूबर) को फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि उन्हें "काला जादू" का इस्तेमाल कर कुछ लोगों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। फेसबुक पर शेयर की तस्वीर में लाल कपड़े पर एक टोकरी में सभी प्रकार की दालें-बीज और विधायक की तस्वीर है। टोकरी के पास सिन्दूर की एक छोटी डिब्बी और साथ ही एक शराब की शीशी रखी है।

BJP MLA Lokendra Pratap Singh

रिपोर्ट के मुताबिक कस्बे के ही एक चौराहे पर किसी ने ऐसे रखा था। इसकी तस्वीर खींचकर लोकेंद्र प्रताप सिंह को किसी समर्थक ने दी थी। फोटो मिलते ही विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने इसको फेसबुक पर शेयर किया।

विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने फोटो शेयर कर फेसबुक पर लिखा, ''ये लो भाई इनसे भी मिलिए, यह हमारे खिलाफ हमारा फोटो रखकर टोना कर रहे हैं। इनको पता नहीं मैं भोलेनाथ का अनन्य भक्त हूं। ऐसे टोटकों से कुछ नही होने वाला है। मगर इन विकृत मानसिकता के लोग जो आज बीसवीं सदी में जब कि हमारा विज्ञान चन्द्रमा पर पहुंच गया तब भी यह लोग टोटकों पर भरोसा करते हैं। ईश्वर आपको सद्बुद्धि दे मित्र और मेरी शुभकामनाएं शुभाशीष भी आपको।''

विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की तस्वीर फेसबुक पर वायरल हो गई है। उनके समर्थक ये देखकर गुस्सा हो गए हैं। कमेंट कर लोग ऐसा करने वालों की आलोचना कर रहे हैं।

बता दें कि लोकेंद्र प्रताप सिंह मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। लोकेंद्र ने चार हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+