अगर आपके पास है स्मार्टफोन और बाइक तो जुड़ सकते हैं सीधे बीजेपी से

लखनऊ। अगर आप भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बनना चाहते है तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में उन स्मार्ट युवाओं की तलाश में है जो जनता के बीच जाकर पार्टी के कार्यों का प्रचार कर सके। बस उनके पास बाइक और स्मार्ट फोन होने चाहिए।

up bjp looking for smart and young people who have smart phone and bike

भारतीय जनता पार्टी को तलाश है उन स्मार्ट कार्यकर्ताओं को जिनके पास स्मार्टफोन और बाइक हो। प्रदेश भाजपा ने ऐसे लोगों की लिस्ट मांगी है। उत्तर प्रदेश के जिलों में इन युवा कार्यकर्ताओं का काम सूबे के सीएम योगी और पीएम मोदी सरकार के किए गए कामों को जनता तक पहुंचाने का है। ये युवा कार्यकर्ता सरकार का फीडबैक जनता तक पहुंचाएंगे। उनका काम जनता को प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर फोकस होगा।

पार्टी ने जिलाध्यक्षों से मांगी है सूची

जिलाध्यक्षों से इन कार्यकर्ताओं की लिस्ट मांगी है। साथ ही बूथ पर स्मार्टफोन वाले कार्यकर्ताओं की संख्या पर सवाल पूछे हैं। पार्टी ने जिला अध्यक्षों को 15 सवालों की एक सूची भेजी है। इसमें ये जानकारी मांगी गई है कि क्या बूथ स्तर पर स्मार्ट फोन वाले कार्यकर्ताओं की सूची बनी है या नहीं। साथ ही ये भी पूछा गया है कि मोटरसाइकिल वाले कार्यकर्ताओं की संख्या कितनी है।

2019 चुनाव से पहले की तैयारी में भाजपा

2019 चुनाव आने से पहले भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसीलिए भाजपा सरकार में किए गए कामों को जनता तक पहुंचाने के लिए इन कार्यकर्ताओं की तलाश कर रही है। भाजपा प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि आज जमाना स्मार्ट चीजो का है। फोन से लेकर टेक्नोलॉजी सब कीच स्मार्ट हो चुका है। ऐसे में ये कार्यकर्ताओं को भी स्मार्ट होना पड़ेगा।

सोशल मीडिया का अहम भूमिका

जाहिर तौर पर देखा जाए तो आज कल के चुनावों में सोशल मीडिया की भी एक अहम भूमिका रहती है। सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टियां एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप करती रहती हैं। ऐसे में बीजेपी की सोच है कि जब कार्यकर्ता स्मार्ट होगा तभी वो विपक्ष के हमलों का बेहतर जवाब दे पाएगा।साथ ही मोटरसाइकिल वाले कार्यकर्ता आसानी से और जल्दी ग्रामीण क्षेत्रो में पंहुच पाएंगे जिससे पार्टी का प्रचार प्रसार आसानी से हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+