VIDEO: बीजेपी नेता का पत्नी पर अत्याचार देखिए, मारपीट में कपड़े तक फाड़ दिए
वीडियो में आप देखिए कि शिवालिक रेजीडेंसी में एक कथित भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ आकर अपनी पत्नी को कैसे जमकर पीटा। तीन साल पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था।
आगरा। कथित तौर पर बीजेपी नेता का अपनी पत्नी संग मारपीट का एक वीडियो अब वायरल होता जा रहा है। थाना न्यू आगरा के एक वीडियो में आप देखिए कि शिवालिक रेजीडेंसी में एक कथित भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ आकर अपनी पत्नी को कैसे जमकर पीटा। नेता ने अपने ढ़ाई साल के बच्चे को छीनते हुए पत्नी के कपड़े तक फाड़ डाले। ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। यहां तक कि दोनों ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। इस मामले में पत्नी ने महिला शांति सेना की मदद से थाना न्यू आगरा में पति के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है, वहीं पति ने पत्नी पर बच्चे को 20 लाख में गोद लेने और मायके वालों के साथ मिलकर मारपीट करने की तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक थाना नाई की मंडी के कटरा हाथी शाह की रहने वाली नूपुर के पिता आगरा विश्वविद्यालय में क्लर्क हैं।












Click it and Unblock the Notifications