यूपी के इस भाजपा नेता की शह पर चल रहा था जुए का अड्डा, लग्जरी गाड़ियों में आते थे जुआरी

इलाहाबाद। इलाहाबाद पुलिस ने रिहाइशी इलाके के दरभंगा में चल रहे एक हाईप्रोफाइल जुआ अड्डा का खुलासा किया है। यहां हर दिन लाखों की हार जीत की बाजी लगाई जाती है। हार-जीत की बाजी लगाने वाले जुआरी लग्जरी गाड़ियों से जुआ खेलने के लिए आते है। बता दें कि यह जुए का अड्डा बीजेपी नेता की शाह पर चल रहा है, जिस पर पुलिस ने छापा मारकर 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार लग्जरी कार और 3 लाख रुपए बरामद हुए है।

up bjp leader allegedly involved in poker racket

एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दरभंगा इलाके के एक मकान पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि मकान में जुआ चलता हुआ मिला है। एसएसपी ने बताया कि इस हाई प्रोफाइल जुए के अड्डे से मकान मालिक सुमित चन्द्र जयसवाल और उसके दोस्त बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह उर्फ बॉबी ठाकुर समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से चार लग्ज़री कार और चार बाइक के अलावा 18 महंगे मोबाइल और दो लाख आठ हजार रुपया बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि जुआ के अड्डे का संचालन प्रबल प्रताप सिंह उर्फ बॉबी ठाकुर अपने दोस्त सुमित के साथ मिलकर कर रहा था।

up bjp leader allegedly involved in poker racket

खूब सुर्खियों में रहता था बॉबी
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान पश्चिमी इलाके से विधायकी के टिकट को लेकर प्रबल प्रताप सिंह उर्फ बॉबी ठाकुर ने जमकर जोर लगाया था। अकेले उसने सैकड़ों रैलियां निकाली थी और उस समय वह युवाओं के बीच खूब लोकप्रिय हो गया था। केशव मौर्य के हर कार्यक्रम में उसकी मौजूदगी और नजदीकी ने लगभग उसका टिकट मिलना भी तय माना जा रहा था। लेकिन आखिर समय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे व कद्दावर नेता सिद्धार्थ सिंह के चुनाव लड़ने के लिए इलाहाबाद आ जाने के कारण उसकी दावेदारी धूमिल हो गई और आखिरकार प्रबल प्रताप का पत्ता कट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+