यूपी भाजपा की कोर कमेटी की बैठक खत्म, इन सीटों पर हुआ मंथन, अपना दल को सीटें मिलना तय

लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक खत्म हो गई है। रिपोर्ट की मानें तो इस बैठक में 24 सीटों पर चर्चा हुई। जिसमे फैसला लिया गया है कि यूपी की मिर्जापुर और सोनभद्र की सीट को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल को दिया जाएगा। ये सीटें पहले से ही अपना दल के पास हैं, ऐसे में पार्टी ने फिर से दोनों ही सीटों को अपना दल को देने का फैसला लिया है। वहीं यूपी में की बाराबंकी सीट पर उपेंद्र राव ने टिकट वापस कर दिया है जिसके बाद उनकी जगह किसी और को उम्मीदवार बनाया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए। यूपी भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी बैठक में हिस्सा लिया। जल्द ही भाजपा बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी कर सकती है। गौर करने वाली बात है कि भाजपा ने प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों में से 51 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का पहले ही ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने सहयोगी दल रालोद को दो सीट दी हैं, जबकि सुभासपा को एक सीट दी है।

cm yogi

माना जा रहा है कि अगली लिस्ट में भाजपा बाकी के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी। बाराबंकी से भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान हो सकता है। रिपोर्ट की मानें तो कई मौजूदा सांसदों का इस बार टिकट कट सकता है। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भाजपा की ओर से अभी तक उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया गया है। जिसमे मुख्य रूप से सहारनपुर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, मेरठ, बरेली, अलीगढ़ और गाजीपुर शामिल हैं। बता दें कि यूपी में सभी 80 सीटों पर मतदान सात चरणों में होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा जबकि 1 जून को सातवें चरण का मतदान होगा और 4 जून को नतीजों की घोषणा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+