UP Bijali Bill: उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! अक्टूबर माह में कम आयेगा बिजली बिल, सामने आई यह बड़ी वजह
UP Bijali Bill News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अक्टूबर माह में बिजली का बिल कम आयेगा। उपभोक्ताओं को कैसे राहत मिलेगी उसकी वजह समझिए।
क्यों कम आयेगा बिल?
दरअसल, अक्टूबर माह में ईंधन और ऊर्जा खरीद समायोजन अधिभार की दरें कम हो जाएगी । जिससे बिल में कमी आएगी।

कितना कम आयेगा बिल?
अधिभार कम होने से अक्टूबर में 1.63% कम आयेगा बिजली बिल। आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में ईंधन और ऊर्जा खरीद में तय लागत में 113.54 करोड़ रुपये की कमी आई है। जिसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को भी मिलेगा।
ईंधन और ऊर्जा खरीद में कमी
जुलाई के बाद मौसम में नर्मी आने की वजह से ईंधन और ऊर्जा खरीद में कमी रहने की संभावना है। पावर कॉरपोरेशन ने न केवल मीटर लगाने शुरू कर दिए हैं बल्कि नए कनेक्शनों पर भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य कर दिया है। केंद्र सरकार भी रूल के अनुसार विद्युत वितरण संहिता में संशोधन के लिए आयोग को निर्देशित कर चुकी है।
उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पावर बिना आयोग की अनुमति के पावर कॉरपोरेशन जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य कर रहा है, जोकि पूरी तरह असंवैधानिक है। याचिका में कहा गया है कि प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर चुनना उपभोक्ता का विकल्प है। हालांकि, पावर कॉरपोरेशन की पूरी प्रक्रिया अवैधानिक है। मामले की करवाई जाए जांच अवधेश कुमार वर्मा ने आयोग से मांग की है कि इस मामले की पूरी जांच करवाई जाए। जिम्मेदार अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई हो।












Click it and Unblock the Notifications