Indian Railway: गोरखपुर-नरकटियागंज और सीवान-थावे एक्सप्रेस सहित निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
Indian Railway Cancelled Trains List: रेलवे प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत् किया जायेगा।
निरस्तीकरण-
- गोरखपुर से 23 से 28 फरवरी, 2025 तक चलने वाली 55098 गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
- नरकटियागंज से 24 फरवरी से 01 मार्च, 2025 तक चलने वाली 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
- सीवान एवं गोरखपुर कैंट से 23 से 28 फरवरी, 2025 तक चलने वाली 55035/55036 सीवान-गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
- सीवान एवं थावे से 23 से 28 फरवरी, 2025 तक चलने वाली 55037/55038 सीवान-थावे-सीवान सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

मानवीय सेवा के अन्तर्गत 20 फरवरी, 2025 को महाकुम्भ में अमृत स्नान करने आये 18 श्रद्धालुओं को रैपिड एक्शन टीम एवं रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज रामबाग तथा झूसी द्वारा सहायता प्रदान किया गया जिसमें 07 अस्वस्थ श्रद्धालुओं का उपचार कराया गया एवं चलने में असमर्थ 11 पुरूष तथा महिला श्रद्धालुओं को सहायता प्रदान कर प्लेटफार्म पर पहुंचाया गया।
20 फरवरी, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल, वाराणसी सिटी को सर्कुलेटिंग एरिया में 07 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में रोती हुई मिली। पूछताछ के उपरान्त उक्त लड़की को चाइल्ड लाइन वाराणसी सिटी को सुपुर्द किया गया। 20 फरवरी, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस गाजीपुर सिटी को निगरानी के दौरान गाड़ी संख्या 11062 में क्रमशः 12, 12 एवं 15 वर्ष के तीन लड़के लावारिस हालत में मिले। पूछताछ के उपरान्त तीनों लड़को को चाइल्ड लाइन गाजीपुर सिटी को सुपुर्द किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा महाकुम्भ में आने/जाने वाले श्रद्धालु यात्रियों की सेवा का क्रम निरन्तर चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications