गुजरात से दिल्ली तक त्यौहारों में यात्रियों की राह आसान बनाएंगी ये 5 ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल
Dussehra, Diwali, Chhath Festival Special Trains List: इंडियन रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अक्टूबर माह में कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। जो दिवाली, दशहरा सहित कई त्योहारों पर यात्रियों की राह आसान बनाएगी। जानिए उन पांच स्पेशल ट्रेनों के बारे में त्यौहारों पर गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली सहित कई अन्य जगहों पर यात्रियों की राह आसन बनाएंगी। आइए एक नजर डालते हैं इन पांच स्पेशल ट्रेनों पर -
1. उधना-बरौनी-उधना साप्ताहिक ट्रेन
यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 09067/09068 उधना-बरौनी-उधना साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन उधना से 10 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को तथा बरौनी से 11 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को 08 फेरों के लिये निम्नवत किया जा रहा है।
09067 उधना-बरौनी साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 10 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को उधना से 05.30 बजे प्रस्थान कर सूरत से 05.52 बजे, भरूच से 06.46 बजे, वडोदरा से 08.00 बजे, रतलाम से 13.15 बजे, नागदा से 14.12 बजे, उज्जैन से 15.25 बजे, मक्सी से 16.42 बजे, शाजापुर से 17.17 बजे, ब्यावरा राजगढ़ से 18.22 बजे, रूठियाई जं. से 19.17 बजे, गुना से 20.10 बजे, शिवपुरी से 22.20 बजे, दूसरे दिन ग्वालियर से 01.10 बजे, सोनी से 02.02 बजे, भिण्ड से 02.32 बजे, इटावा से 03.40 बजे, गोविन्दपुरी से 05.30 बजे, फतेहपुर से 06.30 बजे, प्रयागराज जं0 से 08.40 बजे, ज्ञानपुर से 09.40 बजे, बनारस से 10.55 बजे, वाराणसी से 11.20 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.45 बजे, बलिया से 14.20 बजे, छपरा से 15.55 बजे, सोनपुर से 17.02 बजे, हाजीपुर से 17.17 बजे, मुजफ्फरपुर से 18.40 बजे तथा समस्तीपुर से 20.20 बजे छूटकर बरौनी 22.15 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 09068 बरौनी-उधना साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 11 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से 23.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन समस्तीपुर से 00.50 बजे, मुजफ्फरपुर से 01.55 बजे, हाजीपुर से 03.00 बजे, सोनपुर से 03.12 बजे, छपरा से 05.05 बजे, बलिया से 06.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 08.15 बजे, वाराणसी से 10.50 बजे, बनारस से 11.15 बजे, ज्ञानपुर रोड से 13.17 बजे, प्रयागराज जं0 से 15.15 बजे, फतेहपुर से 16.30 बजे, गोविन्दपुरी से 17.50 बजे, इटावा से 19.40 बजे, भिण्ड से 20.07 बजे, सोनी से 20.42 बजे, ग्वालियर से 22.30 बजे, तीसरे दिन शिवपुरी से 00.17 बजे, गुना से 02.50 बजे, रूठियाई जं. से 03.17 बजे, ब्यावरा राजगढ़ से 04.07 बजे, शाजापुर से 05.19 बजे, मक्सी से 06.02 बजे, उज्जैन से 06.40 बजे, नागदा से 07.40 बजे, रतलाम से 08.30 बजे, वडोदरा से 12.10 बजे, भरूच से 13.04 बजे तथा सूरत से 14.08 बजे छूटकर उधना 14.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
2. दिल्ली-जयनगर-दिल्ली ट्रेन
रेलवे प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04006/04005 दिल्ली-जयनगर-दिल्ली त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन दिल्ली से 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29 अक्टूबर तथा 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, एवं 26 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा जयनगर से 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 अक्टूबर तथा 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24 एवं 28 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं रविवार को 15 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04006 दिल्ली-जयनगर त्यौहार विशेष गाड़ी 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29 अक्टूबर तथा 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, एवं 26 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दिल्ली से 23.05 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 23.50 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 02.10 बजे, बरेली से 03.47 बजे, लखनऊ से 08.30 बजे, गोंडा से 10.52 बजे, बस्ती से 12.12 बजे, गोरखपुर से 14.00 बजे, छपरा से 17.00 बजे, हाजीपुर से 18.30 बजे, मुज़फ्फरपुर से 19.30 बजे, समस्तीपुर से 20.50 बजे, दरभंगा से 21.55 बजे तथा मधुबनी से 22.42 बजे छूटकर जयनगर 23.45 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 04005 जयनगर-दिल्ली त्यौहार विशेष गाड़ी 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 अक्टूबर तथा 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24 एवं 28 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं रविवार को जयनगर से 01.30 बजे प्रस्थान कर मधुबनी से 02.32 बजे, दरभंगा से 03.25 बजे, समस्तीपुर से 04.50 बजे मुज़फ्फरपुर से 05.50 बजे, हाजीपुर से 06.55 बजे, छपरा से 08.30 बजे, गोरखपुर से 11.30 बजे, बस्ती से 13.12 बजे, गोंडा से 14.40 बजे, लखनऊ से 17.10 बजे, बरेली से 21.02 बजे, मुरादाबाद से 22.50 बजे तथा दूसरे दिन गाज़ियाबाद से 00.40 बजे छूटकर दिल्ली 01.30 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 05, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
3. गोण्डा-तुलसीपुर-गोण्डा अनारक्षित ट्रेन
रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों में यात्रियों की सुविधा हेतु 05077/05078 गोण्डा-तुलसीपुर-गोण्डा अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी का संचलन गोण्डा से 03 से 12 अक्टूबर, 2024 तक तथा तुलसीपुर से 04 से 13 अक्टूबर, 2024 तक 10 फेरों के लिये निम्नवत् किया जायेागा।
05077 गोण्डा-तुलसीपुर अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 03 से 12 अक्टूबर, 2024 तक गोण्डा से 21.50 बजे प्रस्थान कर सुभागपुर से 22.12 बजे, इटियाथोक से 22.34 बजे, भवनीपुर कलां से 22.45 बजे, बलरामपुर से 22.56 बजे, झारखंडी से 23.04 बजे, गैंजहवा से 23.14 बजे, कौवापुर से 23.28 बजे तथा लक्ष्मणपुर हाल्ट से 23.35 बजे छूटकर दूसरे दिन तुलसीपुर 00.15 बजे पहुँचेगी।
05078 तुलसीपुर-गोण्डा अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 04 से 13 अक्टूबर, 2024 तक तुलसीपुर से 02.40 बजे प्रस्थान कर लक्ष्मणपुर से 02.51 बजे, कौवापुर से 03.02 बजे, गैंजहवा से 03.14 बजे, झारखंडी से 03.26 बजे, बलरामपुर से 03.36 बजे, भवानीपुर कलां से 03.49 बजे, इटियाथोक से 04.00 बजे तथा सुभागपुर से 04.20 बजे छूटकर गोण्डा 05.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में पावर कार के 02 तथा 06 डेमू कोच लगाये जायेंगे।
4. आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर ट्रेन
रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04044 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर त्यौहार विशेष गाड़ी आनन्द विहार टर्मिनस से संशोधित तिथि 26 एवं 29 अक्टूबर तथा 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23 एवं 26 नवम्बर, 2024 प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को तथा 04043 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस त्यौहार विशेष गाड़ी 27 एवं 30 अक्टूबर तथा 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24 एवं 27 नवम्बर, 2024 प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को गोरखपुर से निम्नवत चलाई जायेगी ।
04044 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर त्यौहार विशेष गाड़ी 26 एवं 29 अक्टूबर तथा 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23 एवं 26 नवम्बर, 2024 प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 23.15 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 23.47 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 02.30 बजे, चन्दौसी से 03.25 बजे, बरेली कैण्ट से 04.55 बजे, सीतापुर जं0 से 08.40 बजे, गोण्डा से 11.35 बजे तथा बस्ती से 12.50 बजे छूटकर गोरखपुर 14.00 बजे पहुंचेगी ।
04043 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस त्यौहार विशेष गाड़ी 27 एवं 30 अक्टूबर तथा 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24 एवं 27 नवम्बर, 2024 प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को गोरखपुर से 17.25 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 18.35 बजे, गोण्डा से 19.55 बजे, सीतापुर जं0 से 23.00 बजे, दूसरे दिन बरेली कैण्ट से 02.45 बजे, चन्दौसी से 04.30 बजे, मुरादाबाद से 07.35 बजे तथा गाजियाबाद से 10.10 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 10.40 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी की संरचना में शयनयान श्रेणी के 16, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का 01 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे ।
5.बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर-दहानू रोड त्यौहार विशेष गाड़ी
आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 09031/09032 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर-दहानू रोड त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन बान्द्रा टर्मिनस से 10, 17, 24, 31 अक्टूबर तथा 07, 14, 21 एवं 28 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा गोरखपुर से 05, 12, 19, 26 अक्टूबर तथा 02, 09, 16, 23 एवं 30 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक शनिवार को 09 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
09031 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर त्यौहार विशेष गाड़ी 03, 10, 17, 24, 31 अक्टूबर तथा 07, 14, 21 एवं 28 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक बृहस्पतिवार को बान्द्रा टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 12.40 बजे, पालघर से 13.34 बजे, दहानू रोड से 14.06 बजे, वापी से 14.36 बजे, वलसाड से 14.52 बजे, उधना से 15.50 बजे, भरुच से 17.12 बजे, वडोदरा से 18.30 बजे, गोधरा से 19.32 बजे, रतलाम से 22.45 बजे, दूसरे दिन उज्जैन से 00.50 बजे, संत हिरदाराम नगर से 03.55 बजे, बीना से 06.45 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 09.10 बजे, कानपुर सेंट्रल से 13.50 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 15.40 बजे, बाराबंकी से 16.25 बजे, गोंडा से 17.50 बजे, मनकापुर से 18.20 बजे, बस्ती से 19.07 बजे तथा खलीलाबाद से 19.31 बजे छूटकर गोरखपुर 21.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 09032 गोरखपुर-दाहानू रोड त्यौहार विशेष गाड़ी 05, 12, 19, 26 अक्टूबर तथा 02, 09, 16, 23 एवं 30 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 04.00 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 04.37 बजे, बस्ती से 05.10 बजे, मनकापुर से 05.55 बजे, गोंडा से 06.27 बजे, बाराबंकी से 07.50 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 08.50 बजे, कानपुर सेंट्रल से 11.00 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 15.30 बजे, बीना से 18.00 बजे, संत हिरदाराम नगर से 21.35 बजे, दूसरे दिन उज्जैन से 00.45 बजे, रतलाम से 03.30 बजे, वडोदरा से 08.10 बजे, भरुच से 09.02 बजे, उधना से 10.35 बजे, वलसाड से 11.27 बजे तथा वापी से 11.48 बजे छूटकर दहानू रोड 12.25 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications