Ayodhya Rape Case: अखिलेश यादव ने गिनाई 3 घटनाएं, कहा- जिसे लोकतंत्र पर विश्वास नहीं,वह योगी नहीं हो सकता
Uttar Pradesh News: यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव अयोध्या गैंगरेप मामले पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव से पहले साजिश शुरू करना चाहती है। उनका मकसद पहले दिन से ही समाजवादियों को बदनाम करना रहा है और खासकर मुसलमानों के बारे में उनकी सोच अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है।
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि कोई 'योगी' लोकतंत्र, संविधान में विश्वास नहीं करता है, तो वह 'योगी' नहीं हो सकता है। मैं आपको 3 घटनाओं का उदाहरण देना चाहता हूं। पहली घटना हाथरस की है, जिसमें भाजपा विधायकों और नेताओं ने अनुमति के लिए लिखा था। एक साधु का कार्यक्रम था, लेकिन प्रशासन ने ठीक से व्यवस्था नहीं की और नतीजा ये हुआ कि बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई।

अखिलेश ने आगे कहा कि आपने गोमतीनगर की घटना में देखा होगा, पुलिस ने पूरी लिस्ट दे दी थी, लेकिन सीएम और सरकार को बीजेपी चाहती है कि पुलिस बीजेपी के कार्यकर्ता बने. जब पुलिस ने सभी नामों की सूची दी तो सीएम ने सिर्फ यादवों और मुसलमानों का ही नाम क्यों लिया? सुनने में आ रहा है कि वह कैमरे की फुटेज में नहीं थे। वह चाय पीने गये थे और पुलिस को एक यादव मिल गया, इसलिए उन्हें जेल भेज दिया गया।
फिर दिया अयोध्या कांड पर बयान
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि ऐसे लोग जो कानून का उल्लंघन कर रहे हैं और भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं, जब भी (सपा) सरकार आएगी तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अयोध्या गैंग रेप की घटना को तीसरा उदाहरण बताते हुए कहा कि यह उनका (यूपी सरकार) 2023 का संशोधित कानून है ,जिसमें कहा गया है कि अगर किसी के लिए 7 साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान है, तो डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए, तो फिर क्या है? ये मांग ग़लत है और उनके परिवार वाले भी कह रहे हैं और पुलिस भी सच्चाई जानती है। वो कितना भी कर लें, जनता को उनसे कोई उम्मीद नहीं है।
अवधेश बोले, आरोपियों को फांसी होनी चाहिए।
इधर अयोध्या गैंगरेप मामले पर फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद का कहना है कि यह घटना बेहद शर्मनाक है. समाजवादी पार्टी पीड़िता के साथ खड़ी है. जो भी आरोपी है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने साथ में जोड़ा कि आरोपियों को फांसी होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी की मांग है कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करे और उन्हें कम से कम 20 लाख रुपये दे।
उन्होंने बताया कि गैंग रेप मामले की जांच के लिए समाजवदी पार्टी ने एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। उसे जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट देने को कहा है, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें Ayodhya Gang Rape Case: जेडीयू का अखिलेश पर कटाक्ष, जांच पूरी होने तक किसी को बचाने की कोशिश न करें












Click it and Unblock the Notifications