UP News: नक्सलियों से कई राज उगलवाएगी यूपी ATS, 10 दिन की मिली है रिमांड
उत्तर प्रदेश के बलिया से जिन तीन नक्सलियेां को एटीएस ने दबोचा था उनकी दस दिन की रिमांड एटीएस को मिल गई है।
Uttar Pradesh Anti-Terror Squad: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को तीन कथित नक्सलियों की 10 दिन की कस्टडी रिमांड मिल गई है। इनको कुछ दिन पहले बलिया में गिरफ्तार किया गया था। इन तीनों में से एक पिता-पुत्री की जोड़ी थी। इनसे नई भर्तियां करके राज्य में नक्सली आंदोलन को फिर से स्थापित करने और विस्तारित करने की उनकी 'योजना' के बारे में पूछताछ की जाएगी।

अदालत ने दस दिन के लिए हिरासत में दिया है
एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद एक विशेष अदालत ने लल्लू राम, उनकी बेटी तारा देवी और राम मूरत राजभर को 10 दिनों के लिए एटीएस को हिरासत में दे दिया है। तीनों के साथ उनके साथी सत्य प्रकाश वर्मा और विनोद सहनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत ने एजेंसी को आरोपियों को परेशान न करने और उनकी नियमित मेडिकल जांच करने का भी निर्देश दिया है।
एटीएस ने अदालत ने को दी पूरी जानकारी
अधिकारी ने कहा कि एटीएस ने अदालत को सूचित किया था कि लल्लू राम से वांछित नक्सली कमांडर विनय राम उर्फ सीता राम द्वारा उसे सौंपे गए हथियारों और उसके हिस्सों के बारे में पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि एटीएस ने रिमांड आवेदन में उल्लेख किया है कि लल्लू राम को बलिया, गाज़ीपुर और आज़मगढ़ में उन स्थानों के बारे में पता था जहां नक्सली नेताओं ने शरण ले रखी थी और वह उन स्थानों की पहचान कराने के लिए सहमत हुए थे।
बैठक करते एटीएस ने दबोचा
इससे पहले एटीएस अधिकारियों ने दावा किया था कि पांच आरोपी जो प्रतिबंधित कम्युनिटी पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के प्रमुख सदस्य थे उनको एक झोपड़ी से गिरफ्तार किया गया था जहां वे एक गुप्त बैठक कर रहे थे।
दो दशकों से नक्सली संगठन से जुड़े हैं आरोपी
एटीएस ने दावा किया कि पिता और बेटी पिछले दो दशकों से संगठन से जुड़े थे और देश में नक्सली सरकार स्थापित करने के लिए धन और आग्नेयास्त्र इकट्ठा करने में शामिल थे। एटीएस ने कहा था कि तारा देवी 23 जुलाई 2005 को मधुबन बैंक डकैती में शामिल थी, जिसमें नक्सलियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी मारे गए थे लेकिन उसे कभी गिरफ्तार नहीं किया गया था।











Click it and Unblock the Notifications