यूपी एटीएस ने ISISI के अलीगढ़ मॉड्यूल से जुड़े 4 आतंकियों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश एटीएस ने ISIS के अलीगढ़ मॉड्यूल से जुड़े 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने राकिब इमाम, नवेद सिद्दीकी, मोहम्मद नोमान, मोहम्मद नाजिम को गिरफ्तार किया है। इन सभी को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है।
राकिब इमाम को 10 नवंबर को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। बाकी के तीन आतंकियों को 11 नवंबर को उत्तर प्रदेश के संभल से गिरफ्तार किया गया है। इन सभी का संबंध आतंकी संगठन आईएसआईएस से है।

एटीएस की ओर से कहा गया है कि इन लोगों ने हिंसात्मक आतंकी जिहाद के जरिए देश में चुनी हुई सरकार को पलटने की साजिश रचने, शरीया कानून को लागू करने, आईएसआईएस साहित्य को अपनी जैसी सोच वालों के बीच वितरित करने काम काम कर रहे थे।
ये लोग गोपनीय तरीके से ऑनलाइन माध्यम से अपने मकसद को आगे फैलाने का काम कर रहे थे। ये लोग अपनी जैसी मानसिकता वाले लोगों को मानसिक और शारीरिक ट्रेनिंग दे रहे थे। यही नहीं ये लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को बड़ी घटना को अंजाम देने का षड़यंत्र रच रहे थे। ये सभी छात्र अलीगढ़ छात्र संगठन SAMU की बैठकों के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आए थे। इसी की आड़ में ये लोग आईएसआईएस के साथ जोड़ने का काम कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications