UP Assembly: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच शुरू हुआ प्रश्नकाल, अतिक-अशरफ को दी गई श्रद्धांजलि

UP Assembly monsoon session News Update: उत्तर प्रदेश विधान मंडल का मानसून सत्र सोमवार (07 अगस्त) को शुरु हुआ। विधानसभा की प्रश्नकाल की कार्यवाही हंगामे के बीच शुरू हुई। कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष की ओर से किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने यहां भी मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग की।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा मणिपुर में हुई हिंसा पर चर्चा यहां नहीं होगी। ये परंपरा डालना गलत है क्योंकि आने वाले समय में सदस्य दूसरे प्रदेश की समस्याओं पर चर्चा की माँग करेंगे, जो सही और उचित नहीं है। लेकिन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने हंगामा जारी रखा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना विपक्षी नेताओं को शांत करते दिखे।

UP Assembly News Update

समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने राज्य विधानसभा के अंदर विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए प्लेकार्ड दिखाईं। सपा के कुछ नेता टमाटर का माला पहनकर विधानसभा पहुंचे हैं।

'दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां मणिपुर की घटना की निंदा न हुई हो...'

राज्य विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां मणिपुर की घटना की निंदा न की गई हो। अमेरिका में राष्ट्रपति कार्यालय ने इसकी निंदा की है...इंग्लैंड ने इसकी निंदा की है। क्या हम नेताओं से इस पर बयान देने की उम्मीद नहीं कर सकते?...संभव है कि मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) के कुछ दायित्व हों...भाजपा शासित राज्यों की बेटियों और बहनों का दिल डर से भर आया है।''

अतिक अहमद और अशरफ को दी गई श्रद्धांजलि

आज विधानसभा में पूर्व विधायक स्वर्गीय सत्तार अंसारी,अमर सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह,रणधीर सिंह, सुजान सिंह बुंदेला , शारदा प्रताप शुक्ला, हरिशंकर तिवारी, अवनीश कुमार सिंह, हरिद्वार दुबे, अबरार अहमद, खालिद अजीम अशरफ , अतीक अहमद,को श्रृद्धांजलि दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+